सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says use khadi products and gift them to others.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील, जीवन का हिस्सा बनाएं खादी, गिफ्ट में दें उत्पाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Oct 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says use khadi products and gift them to others.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से खादी को जीवन का हिस्सा बनाने और इसके उत्पाद गिफ्ट में देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खादी उत्पादों की खरीद पर 01 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक पांच फीसदी की छूट दी जा रही है।

Trending Videos


इससे लोगों को रोजगार से जोड़ सकते हैं और गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन के माध्यम से भारत को विश्व की शक्ति बना सकते हैं। योगी बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित खादी महोत्सव 2019 के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खादी को जो स्थान चाहिए उसे खादी महोत्सव नई उंचाइयों पर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास से जोड़कर हर मंडल मुख्यालय पर खादी प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं। 10 स्थानों पर चल रहे बोर्ड के प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या 18 की जाएगी। खादी ग्रामोद्योग विभाग को सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योग को साथ परंपरागत उद्योगों को बढ़ाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत जिम्मेदारी दी गई है। पहले अमेजन और अब फ्लिपकार्ट के साथ एमओयू किया है।

अकेले एमएसएमई सेक्टर में ही ढाई वर्ष में 25 लाख लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। इन लोगों को चिह्नित कर ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़े तो प्रदेश की आमदनी और प्रति व्यक्ति आय देश के बराबर होगी। आने वाले पांच साल बाद प्रति व्यक्ति आए देश से कहीं अधिक होगी।

ऋण वापस न कर पाने वालों को दिया जाएगा एक और मौका

योगी ने खादी ग्रामोद्योग मंत्री और प्रमुख सचिव से कहा कि जिन 3400 इकाइयों ने 34 करोड़ रुपये ऋण लिया था और उसे वापस नहीं कर पाए हैं। उन्हें ओटीएस (एकमुश्त भुगतान) का मौका दें, जिससे वह फिर से अपने उद्यम को स्थापित कर आगे बढ़ा सकें।

मुख्यमंत्री ने 12 अक्तूबर को होने वाले खादी फैशन शो की तारीफ की और पूर्व विभागीय मंत्री सत्यदेव पचौरी से खादी पहनकर उसमें शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 2017 में सर्दियों में 4 से 6 लाख कंबल खरीद कर बांटे। कंबल कारखानों का पता किया तो वह बंद मिले। अब इन्हें चलाने के लिए तत्कालीन मंत्री से कहा गया है।

उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने का आह्वान किया। इस मौके पर खादी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व खादी मंत्री सत्यदेव पचौरी, राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति, उपाध्यक्ष राम गोपाल अंजान, प्रमुख सचिव नवनीत सहगल और डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे।

लाभार्थियों को दिए गए रोजगार के लिए चेक

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के 15-15 लाभार्थियों को चेक दिए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, माटीकला के लाभार्थ्यों को विद्युत चलित चाक और 25 लाभार्थियों को दोना-पत्तल बनाने वाली मशीनें भी दी गई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खादी महोत्सव का उद्घाटन किया और वहां लगी प्रदर्शनी देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed