फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi will watch the film Samrat Prithviraj with his ministers special screening held on June 2

Samrat Prithviraj: अपने मंत्रियों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखेंगे योगी आदित्यनाथ, दो जून को रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग

Wed, 01 Jun 2022 06:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 06:51 AM IST
सार

2 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखेंगे। लोकभवन में बृहस्पतिवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Yogi will watch the film Samrat Prithviraj with his ministers special screening held on June 2
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर स्टारर मूवी सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट दो जून को अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखेगी। लोकभवन में बृहस्पतिवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन

 
फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

 
क्या सफलता के झंडे गाड़ पाएगी पृथ्वीराज
बॉलीवुड में अक्षय कुमार को हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी पिछली फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इससे अभिनेता की ब्रांड वेल्यू पर भी काफी असर पड़ा था। जिसको देखते हुए उनकी यह फिल्म हिट होना काफी मायने रखता है। पिछली बार उनकी फिल्म के सामने कश्मीर फाइल्स की आंधी थी, लेकिन इस बार भी कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है। फिलहाल दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। पृथ्वीराज एक ऐतिहासिक फिल्म है, जबकि भूल भुलैया 2 हॉरर कॉमेडी है, लेकिन फिर भी 'भुल भुलैया 2' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसको देखते हुए और फिल्म के मेगा बजट के हिसाब से पृथ्वीराज को बॉक्स ऑफिस पर मशक्कत करनी पड़ सकती है। फिलहाल पृथ्वीराज के मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि एडवांस में टिकट बुकिंग 10 से 12 करोड़ रुपये के आसपास की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पानी की तरह बहाया गया है फिल्म पर पैसा
इतिहास या राजा महाराजा से जुड़ी कोई भी फिल्म हो उस पर अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी पैसा खर्च किया जाता है, क्योंकि फिल्मों में भव्यता दिखाने के लिए सेट, राजसी कॉस्ट्यूम, गहने और बाकी चीजों पर भी अच्छा खासा बजट लगाया जाता है। फिल्म पृथ्वीराज पर भी मेकर्स ने खूब पैसा बहाया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से उसी रूप में दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनवाया गया है, जिसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च कर किए गए हैं। इस विशाल सेट को बनाने के लिए 900 श्रमिकों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पूरी फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।

स्टार कास्ट और उनकी फीस
फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का किरदार अदा करने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने मोटी फीस चार्ज की है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए बतौर फीस 60 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही मानुषी छिल्लर ने रानी संयोगिता के किरदार के लिए तकरीबन 1 करोड़ के आस-पास चार्ज किया है। रिपोर्ट की मानी जाए तो संजय दत्त ने काका कन्ह के किरदार के लिए 5 करोड़ और सोनू सूद ने चंदबरदाई के किरदार के लिए तकरीबन 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

पृथ्वीराज रासो की पुस्तक पर आधारित है फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पुस्तक पृथ्वीराज रासो पर आधारित है, जिसे राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और पराक्रम व शौर्य का दस्तावेज माना जाता है। फिल्म में पृथ्वीराज की वीरता के साथ ही रानी संयोगिता संग उनकी प्रेम कहानी को भी खूबसूरती के साथ दिखाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed