{"_id":"6a7ebd420ab87cd11b01f8a5","slug":"video-video-bhajana-ma-kaugdha-malna-sa-bhaugdhaka-saravathaya-vathayalya-ka-chhatara-saugdhaka-para-bthakara-kaya-paratharashana-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भोजन में कीड़े मिलने से भड़के सर्वोदय विद्यालय के छात्र, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भोजन में कीड़े मिलने से भड़के सर्वोदय विद्यालय के छात्र, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन
पारा इलाके के मोहानरोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे विद्यालय की अव्यवस्थाओं और लापरवाही के खिलाफ बुद्धेश्वर से मोहान रोड जाने वाले मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर बैठकर शिक्षकों और कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब है और खाने में कई बार कीड़े मिलने की शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होती। छात्रों ने विद्यालय के फार्मासिस्ट पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तबीयत खराब होने पर पर्याप्त उपचार के बजाय सिर्फ डोलू टैबलेट देकर मामला टाल दिया जाता है।छात्रों के सड़क पर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, प्रमुख सचिव अनुराग यादव मौके पर पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें विद्यालय परिसर में ले जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने छात्रों को जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मंत्री असीम अरुण ने कहा मीडिया से बातचीत में कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण भी छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षकों से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर मामले का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विद्यालय की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।