{"_id":"6a6918afe280934d4b043485","slug":"young-woman-raped-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1850007-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। घर से काम के लिए जा रही युवती को बासमंडी निवासी आकाश जायसवाल गली में घसीटकर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के अनुसार, युवती ने बताया कि 26 जुलाई की शाम 5:30 बजे वह काम पर जा रही थी। उसे अकेला देख आकाश ने उसका पीछा किया और उसका मुंह दबाकर सुनसान गली में घसीट ले गया। वहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा। इस बीच दूध विक्रेता गली में पहुंचा और हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उसे अपनी पत्नी बताया और दूध विक्रेता को इस मामले से दूर रहने की धमकी दी। इस बीच युवती ने शोर मचा दिया। खुद को फंसता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से अलीगंज और वजीरगंज थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ की तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं।