{"_id":"69bf5a55c0cb2567490f31be","slug":"youth-from-sitapur-dies-in-saudi-arabia-naib-tehsildar-gathers-information-mla-offered-condolences-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सऊदी अरब में सीतापुर के युवक की मौत, नायब तहसीलदार ने जुटाई जानकारी; विधायक ने रक्षामंत्री से कराई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सऊदी अरब में सीतापुर के युवक की मौत, नायब तहसीलदार ने जुटाई जानकारी; विधायक ने रक्षामंत्री से कराई बात
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार
सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत हो गई है। नायब तहसीलदार ने गांव जाकर परिवारीजनों से बात करके जानकारी जुटाई है। विधायक ने रक्षामंत्री से बात कराकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
परिजनों से जानकारी लेते नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सऊदी अरब में हुए मिसाइल हमले में यूपी के सीतापुर निवासी युवक की मौत को गई है। मामले में प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे। परिवारीजन से बात करके जानकारी ली। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Trending Videos
जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी ने बघाइन गांव पहुंचकर मृतक रवि गोपाल (26) के परिजनों से जानकारी जुटाई। तहसील प्रशासन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि 18 मार्च को रवि गोपाल की मौत के बाद दो दिन तक कोई भी जिम्मेदार घर नहीं पहुंचा था। अमर उजाला ने प्रशासनिक अनदेखी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अफसर नींद से जागे और घरवालों से मिले।
परिजनों को ढांढस बंधाती विधायक आशा मौर्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी