Lucknow News: नाला सफाई की खुली पोल...चार घंटे की बारिश में ही आधा शहर जलमग्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश लगभग आठ बजे तक हुई। जानकीपुरम इलाके में पंपिंग स्टेशन की बिजली बंद होने से पंप पूरी तरह नहीं चल पाए। नतीजा यह हुआ कि जानकीपुरम से लेकर अलीगंज तक कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। खराब हालात से परेशान लोगों ने जब जिम्मेदारों को फोन करना शुरू किया तो निगम अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। जलभराव की जानकारी पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, भाजपा विधायक नीरज बोरा और कई पार्षद निरीक्षण के लिए निकले।
अधिकारी, विधायक और पार्षद जब टेढ़ी पुलिया पंपिंग स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि बिजली सुबह छह बजे से नहीं है। ऐसे में यहां एक डीजल पंप ही पूरी क्षमता से चल रहा था। इस पर बाकी छह बिजली वाले पंपों को जेनरेटर से चलवाया लेकिन एक फिर भी बच गया क्योंकि जेनरेटर एक साथ पांच पंप ही चला पा रहा था। इस पर विधायक और नगर आयुक्त ने बिजली निगम के अधिकारियों से बात की जिसके बाद करीब 11 बजे बिजली आई तब और सभी पंप चले और पानी निकल सका।
सीवेज पंपिंग स्टेशन ने भी बढ़ाई परेशानी
जानकीपुरम, अलीगंज, गोमती नगर के अलावा सीतापुर रोड से लगे खदरा इलाके में भी भारी जलभराव हुआ। सड़कों पर दो-दो फीट पानी भर गया। जानकारी जब नगर निगम के अधिकारी जोनल अधिकारी अजीत राय मौके पर पहुंचे तो पता चला कि इलाके में बने सीवेज पंपिंग स्टेशन से पानी छोड़ा जा रहा। इससे यहां के बाढ़ पंपिंग स्टेशन के चलने के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इस पर सुएज कंपनी के जिम्मेदारों से संपर्क पानी को बंद कराया गया।
विधायक ने कहा बिजली की वजह से बढ़ी समस्या
विधायक नीरज बोरा ने बताया कि टेढ़ी पुलिया स्थित बाढ़ स्टेशन में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई। इसके चलते जलभराव की समस्या हुई। इस पर बिजली निगम के जिम्मेदारों से जवाब मांगा गया है। यहां के बाद खदरा शिवलोक स्थित हार्डिंग-दो पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां एमसीबी जल जाने के कारण जल निकासी प्रभावित थी। इसे ठीक कराया गया। बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के देरी से चलने पर नगर आयुक्त से कहा गया है कि इसकी समीक्षा की जाए। जलभराव को लेकर नगर निगम के अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर को फटकार भी लगाई गई है।
नाला बनवाने की मांग
लाला लाजपत राय वार्ड में में आने वाली जानकीपुरम सेक्टर सी कॉलोनी में जलभराव को लेकर पार्षद राघवराम तिवारी का कहना है कि सेक्टर-सी में नाला तो सड़क के दोनों और बना है मगर एक पर पूरी तरह कब्जा है। ऐसे में जल निकासी नहीं होती है। इसको देखते हुए सब्जी मंडी वाली डिवाइडर रोड पर एक छोटा नाला बनवाने के लिए करीब एक साल पहले प्रस्ताव इंजीनियरों को दिया गया है लेकिन अभी उस पर काम शुरू नहीं हुआ है। यदि यह बन जाएगा तो जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
यहां भी हुआ जलभराव
जानकीपुरम स्थित आकांक्षा कॉलोनी परिसर और उसके सामने की रोड पर कई फीट पानी भर गया। इससे रोड से जा रही कई गाड़ियां बंद हो गईं। इंदिरा नगर सेक्टर आठ, 12, सांई धाम मंदिर रोड, अयोध्या रोड पर चिनहट तिराहा, अलीगंज सेक्टर ए, क्यू, रामराम बैंक चौराहा, पीएंडटी कॉलोनी सेक्टर, गोमती नगर वास्तु खंड, विराज खंड, छोटा भरवारा अंडरपास, पारा, बुद्धेश्वर चौराहा, भूतनाथ बाजार इंदिरा नगर, किसान बाजार, जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर दो, फैजुल्लागंज, शंकरपुरवा आदि क्षेत्रों में भी जलभराव हुआ।
कोट
बिजली की वजह से जानकीपुरम इलाके में समस्या हुई थी पर जेनरेटर से पंप चलाकर निकासी शुरू कराई गई। भारी बारिश होने पर जल निकासी में समय लगता है। सभी जोनल अफसरों और अभियंताओं से कहा गया है कि जहां जरूरत पड़े वहां अतिरिक्त पंप लगाए जाएं। करीब दर्जन भर पंप रिजर्व में रखे भी हैं। अफसरों को हिदायत दी गई कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव कुमार, नगर आयुक्त

बारिश में जलमग्न हुईं सड़कें, खराब हुईं गाड़ियां