फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Clerk at Agar District Supply Office caught red-handed accepting a bribe of ₹50,000

Agar Malwa News: 27 लाख के भुगतान के बदले डेढ़ लाख मांगने वाला बाबू गिरफ्तार, 50 हजार लेते रंगे हाथ धराया

Fri, 10 Jul 2026 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 04:34 PM IST
सार

आगर मालवा में लोकायुक्त उज्जैन ने जिला आपूर्ति कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 मनीष कुमार पंडया को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह सेवानिवृत्त अधिकारी के 27 लाख रुपये के लंबित भुगतान के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन
Clerk at Agar District Supply Office caught red-handed accepting a bribe of ₹50,000
लोकायुक्त की गिरफ्त में बाबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगर मालवा जिले के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखपाल मनीष कुमार पंडया को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर एक सेवानिवृत्त अधिकारी के लगभग 27 लाख रुपये के लंबित भुगतान जारी कराने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जावरा (रतलाम) निवासी विजय कुमार बोरसिया ने 8 जुलाई को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता गोवर्धन लाल, जो जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय आगर से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी ग्रेच्युटी, बीमा, अवकाश नकदीकरण सहित अन्य मदों के करीब 27 लाख रुपये के भुगतान की प्रक्रिया लंबित है। आरोप था कि उक्त भुगतान कराने के लिए कार्यालय में पदस्थ बाबू मनीष कुमार पंडया द्वारा डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंदूक वाले इंजीनियर की छुट्टी, सस्पेंड होते ही खोली विभाग की 'कमीशन कुंडली', मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले की गोपनीय जांच निरीक्षक दीपक सेजवार से कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। तय रणनीति के तहत गुरुवार, 10 जुलाई को शिकायतकर्ता ने आरोपी को 50 हजार रुपये की पहली किस्त दी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे कार्यालय में ही रंगे हाथ पकड़ लिया।


कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रैप की कार्रवाई जारी थी तथा आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक दीपक सेजवार, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत तथा आरक्षक श्याम शर्मा, इसरार, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम सहित 10 सदस्यीय टीम शामिल रही।

लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त उज्जैन को मोबाइल नंबर 9425103975 अथवा शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर देकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed