सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Amar Ujala Samwad first time in Madhya Pradesh, Renowned personalities will gather in in Bhopal on 26 June

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 22 Jun 2025 04:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Amar Ujala Samwad Madhya Pradesh: 'अमर उजाला संवाद' का कारवां इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहा है। 26 जून को होने वाले इस संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी।
 

Amar Ujala Samwad first time in Madhya Pradesh, Renowned personalities will gather in in Bhopal on 26 June
अमर उजाला संवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
यह संवाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। वे मध्य प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर मुख्य उद्बोधन देंगे। 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से वे मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

अनुप्रिया पटेल, रवि किशन भी आएंगे
अमर उजाला संवाद - मध्य प्रदेश में कई हस्तियां जुटेंगी। बतौर विशेष अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी। अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद हैं। वहीं, गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन राजनीति और अभिनय से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

अमोघ लीला दास और मुरली कार्तिक के सत्र भी होंगे
संवाद में जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास अध्यात्म से जुड़े ऐसे विषयों पर बात रखेंगे, जिनके सार्थक जीवन की राह निकलती है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक के साथ खेल पर चर्चा होगी। मुरली कार्तिक भारतीय टीम के लिए आठ टेस्ट, 37 वनडे और एक टी20 खेल चुके हैं। स्पिनर के तौर पर उन्होंने टेस्ट में 24 और वनडे में 37 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed