{"_id":"6a599e9c518a2cea010dca4d","slug":"bhopal-double-murder-property-dealer-remand-shivani-barik-investigation-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपी पांच दिन की रिमांड पर, क्या रही होगी शिवानी की भूमिका? जांच से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: दोहरे हत्याकांड के दोनों आरोपी पांच दिन की रिमांड पर, क्या रही होगी शिवानी की भूमिका? जांच से खुलेगा राज
Fri, 17 Jul 2026 08:47 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:47 AM IST
सार
भोपाल के चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर दोनों भाइयों को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। मामले में एक और देशी कट्टा बरामद किया गया है, जबकि शकुंतला फिलेमोन की भाभी शिवानी बारीक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
भोपाल: रिटायर्ड बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या मामले की जांच चल रही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में रहने वाले रिटायर्ड बुजुर्ग हेमंत फिलेमोन एवं उनकी दूसरी पत्नी शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या कराने वाले दोनों प्रापर्टी डीलर भाइयों को भोपाल पुलिस ने गुरूवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने एक देशी कट्टा कजलीखेड़ा स्थित नाले से बरामद कर लिया था, एक देशी कट्टा गुरूवार को भोपाल के बड़े तालाब में वीआईपी सड़क से फेंका गया था, जिसे गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है।
वहीं शकुंतला की भाभी शिवानी बारीक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस को आरोपियों और शिवानी बारीक के बीच कई अहम दस्तावेजों की साझेदारी, योजना में शामिल जैसे पुख्ता सबूत मिलने वाले हैं। पुलिस इन सभी साक्ष्यों को तस्दीक करने के बाद शिवानी की भूमिका हत्याकांड में शामिल होने की पाई गई तो उन पर भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या बोले पुलिस आयुक्त?
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि अभी तो पुलिस फर्जी गिफ्ट डीड बनाने वाले के साथ अवैध हथियार मुहैया कराने वाले दो युवकों कीतलाश कर रही है। अभी इस मामले में तीन और गिरफ्तारियां होना है। इसके साथ ही अभी तक शिवानी को क्लीनचिट नहीं दी गई है। शिवानी के भूमिका की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।
शकुंतला का पति से थी अनबन, फिर दोनों की हत्या क्यों
पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि शकुंतला और उसके दूसरे पति हेमंत फिलेमोन के बीच जब सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हेमंत और शकुंतला अपने-अपने खर्च अपनी-अपनी पेंशन से चला रहे थे। शकुंतला को किटी पार्टी और बड़ी पार्टियां करने का शौक था, जिसके कारण उसका पहले पति से तलाक हुआ और बाद में उसने आत्महत्या कर ली थी।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, दो जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, प्रदेश में 13% कम बारिश
पुलिस दस्तावेज की सत्यता की पड़ताल कर रही
इसी तरह 18 साल पहले हेमंत से शादी करने वाली शकुंतला का हेमंत के साथ भी व्यवहार हो गया था। जिस सुदामा नगर वाले मकान मकान को बेचने की तैयारी के कारण रिटायर्ड दंपति की हत्या की गई है, वह हेमंत फिलेमोन के नाम था। पुलिस को कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि हेमंत की मौत के बाद उक्त मकान शकुंतला के नाम होता और शकुंतला उक्त मकान हत्या करने वाले श्रीकांत के नाम कर देती। पुलिस इस दस्तावेज की सत्यता की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां करने की तैयारी में है।