Gang War In Bhopal: हिस्ट्रीशीटर लल्लू के घर फायरिंग, घायल का अस्पताल तक पीछा कर बदमाशों ने फिर चलाई गोली
भोपाल में हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के घर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान उसका बेटा इमरान घायल हो गया। बदमाशों ने घायल का पीछा करते हुए हमीदिया अस्पताल तक पहुंचकर इमरजेंसी गेट पर भी गोली चलाई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विस्तार
भोपाल में शनिवार सुबह गैंगवार जैसा सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। बदमाशों ने पहले एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और उसके बाद घायल युवक का पीछा करते हुए हमीदिया अस्पताल तक पहुंच गए। यहां इमरजेंसी गेट के पास भी गोली चला दी। हालांकि, गोली युवक को नहीं लगी और इमरजेंसी गेट के कांच में जाकर धंस गई। घटना के बाद दोनों इलाकों में दहशत फैल गई। मामले की जांच अशोका गार्डन और कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है।
पुलिस के अनुसार कुख्यात बदमाश लल्लू रईस शंकर गार्डन इलाके में रहता है। शनिवार सुबह करीब 7-8 बदमाश उसके घर पर हमला करने पहुंचे और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर उसका बेटा इमरान बाहर आया, तभी बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
हमीदिया अस्पताल तक बदमाशों ने किया पीछा
घायल इमरान को परिजन इलाज के लिए तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हमलावर यहीं नहीं रुके। बदमाश उनका पीछा करते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंच गए। जैसे ही इमरान इमरजेंसी वार्ड के गेट से अंदर जा रहा था, बदमाशों ने उस पर फिर से फायरिंग कर दी। हालांकि इस बार गोली इमरजेंसी गेट के कांच में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शंकर गार्डन और अस्पताल परिसर में हुई इस फायरिंग की घटना को बदमाश शादाब और उसके साथियों ने अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: सबसे कम उम्र की महाकाली नंदगिरी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, अघोर साधना से चर्चा में आईं
मुखबिरी के शक में चल रही रंजिश
पुलिस के मुताबिक लल्लू रईस और शादाब के बीच पुरानी दुश्मनी है। शादाब और उसके साथी इलाके में जुआ-सट्टे का अवैध कारोबार चलाते हैं। पुलिस को शक है कि लल्लू रईस उनके अड्डों की जानकारी पुलिस को देता था। इसी मुखबिरी के शक के कारण दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले भी शादाब ने इमरान पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X