फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   12 Years of PM Modi's Government: 'Viksit Bharat Sankalp' Conference held in Bhopal; CM and Union Minister hig

PM मोदी सरकार के 12 वर्ष: भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, सीएम और केंद्रीय मंत्री ने  गिनाईं उपलब्धियां

Sat, 13 Jun 2026 09:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 13 Jun 2026 09:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा नेताओं ने सुशासन, विकास और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

विज्ञापन
12 Years of PM Modi's Government: 'Viksit Bharat Sankalp' Conference held in Bhopal; CM and Union Minister hig
भाजपा के वरिष्ठ नेता पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने के कार्यक्रम में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को राजधानी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री  मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाग लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण से हुई। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि आज नया भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जबलपुर में खौफनाक हादसा: दो डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो में लगी आग, बाहर भी नहीं निकलने सके; दो जिंदा जले
विज्ञापन


अब भारत अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करता
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश आतंकवाद और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों पर सीमित प्रतिक्रिया देता था, लेकिन अब भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं करता। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ की गई अन्य निर्णायक कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों ने दुनिया को भारत की नई शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  देवास में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला: पथराव में छह वनकर्मी घायल, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त; क्षेत्र में तनाव

जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार कर रही लगातार काम
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, औद्योगिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। एक्सप्रेस-वे, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण और नई शिक्षा नीति जैसे कदम भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान को सशक्त करने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें-  छात्राओं की शिकायत सही निकली: खराब भोजन और अव्यवस्थाओं को लेकर गिरी गाज, छात्रावास अधीक्षिका पद से हटाई गईं


विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। 

ये भी पढ़ें-  त्विषा शर्मा केस: डिलीट चैट्स और वॉट्सऐप बैकअप खंगाल रही सीबीआई, मोबाइल डेटा पर टिकी जांच की अहम कड़ी

सरकारी सहायता लाभार्थियों तक पहुंच रही है 
उन्होंने कहा कि जनधन खाते, आधार और मोबाइल तकनीक के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्रदान कर रही है तथा देश का युवा अब रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है। 

ये भी पढ़ें-  MP: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था फराज, जिहादी ट्रेनिंग की थी तैयारी; फर्जी पासपोर्ट भी बनावाया; खुलासा

पीएम के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिखा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली योजनाओं ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और अयोध्या में श्रीराम मंदिर जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-  बांधवगढ़ में टाइगर का कहर: 24 घंटे में दो शिकार, गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग; पूरे इलाके में हड़कंप

 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की तरफ देश बढ़ रहा 
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, तकनीक, नवाचार, उद्योग और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में हुई प्रगति ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने विकसित भारत के साथ विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में भी जनभागीदारी का आह्वान किया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed