सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   5th–8th Grade Results 2026: The results for grades 5 through 8 will be released tomorrow; students will be abl

MP Board 5th 8th Result 2026: आज आएगा 5वीं-8वीं बोर्ड का परिणाम, दोपहर एक बजे शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 25 मार्च को जारी होगा। दोपहर एक बजे प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार लाखों छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कर पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से पूरी की गई है।

5th–8th Grade Results 2026: The results for grades 5 through 8 will be released tomorrow; students will be abl
आज आएगा 8वीं और 5वीं कक्षा का परिणाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्य शिक्षा केन्द्र मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 25 मार्च (बुधवार) को घोषित किया जाएगा। 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह दोपहर 1 बजे घोषित करेंगे। पहले रिजल्ट का समय  सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर तय किया गया था। लेकिन अब इसके समय में बदलाव की आधिकारिक जानकारी सामने आई है।
Trending Videos


छात्र दोपहर 1 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। जानकारी के अनुसार, रिजल्ट घोषणा की प्रक्रिया राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय में आखिरी दौर पर है। इसके बाद एक बजे परिणाम पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गईं। ये परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुईं। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों का मूल्यांकन कर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।

 यहां देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx⁠ पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर देख सकेंगे। अभिभावक और शिक्षक भी इसी पोर्टल से रिजल्ट देख पाएंगे।  स्कूल प्रमुख अपने संस्थान का विद्यार्थीवार परिणाम भी एक्सेस कर सकेंगे। क्यूआर कोड के जरिए भी पोर्टल लिंक उपलब्ध कराई गई है। rskmp.in को याद रखें। यहां विजिट करके आप रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

 यह भी पढ़ें-मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम

मूल्यांकन का बड़ा आंकड़ा
- प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
- 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपियों की जांच की
- सभी अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई

MP Board 8th-5th Result 2026: जानें कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले आपको  rskmp.in पर विजिट करना है।
रिजल्ट के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
इसके बाद captcha code भी भरना होगा।
प्रक्रिय पूरी करने के बाद स्क्रीन पर आपको रिजल्ट दिखेगा।
भविष्य के लिए प्रिंट ऑउट निकलवा लें। साफ्ट कॉपी सुरक्षित रखें।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के पास रोल नंबर या समग्र आईडी होना जरूरी है. बिना इन डिटेल्स के रिजल्ट देख पाना मुश्किल होगा. इसलिए पहले से ये जानकारी तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed