सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Activity Intensifies Over Congress's Rajya Sabha Seat: Deliberations Underway in Delhi, MLAs Active in Bhopal;

कांग्रेस की राज्यसभा सीट पर बढ़ी सरगर्मी: दिल्ली में मंथन,भोपाल में विधायक सक्रिय,उम्मीदवार पर जल्द लगेगी मुहर

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 04 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश की कांग्रेस कोटे वाली राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार चयन को लेकर दिल्ली से भोपाल तक राजनीतिक हलचल तेज है। दिग्विजय सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद कई दावेदार मैदान में हैं। अगले दो दिनों में उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है, जबकि शनिवार को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

Activity Intensifies Over Congress's Rajya Sabha Seat: Deliberations Underway in Delhi, MLAs Active in Bhopal;
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र कांग्रेस सीट को लेकर पार्टी के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में लगातार मंथन जारी है, जबकि भोपाल में संगठन और विधायक दल को भी सक्रिय कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अगले एक-दो दिन में कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व उम्मीदवार चयन को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। पार्टी की इस सीट पर कई दावेदार सक्रिय हैं और पिछले कई दिनों से दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों का दौर जारी है।


दिल्ली में बैठकों का दौर, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता
कांग्रेस कोटे की सीट के लिए कई नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इसके चलते दिल्ली में लगातार बैठकों का सिलसिला चल रहा है। पार्टी नेतृत्व सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों के साथ-साथ राजनीतिक संदेश को ध्यान में रखकर उम्मीदवार के नाम पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान के स्तर पर होगा और घोषणा कभी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में संगठन को किया गया अलर्ट
उम्मीदवार के नाम की घोषणा से पहले कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार विधायकों से नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं, ताकि उम्मीदवार तय होते ही नामांकन की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह प्रक्रिया चुनावी समय-सीमा को देखते हुए अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढ़ें-मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि


शनिवार को विधायक दल की अहम बैठक
राज्यसभा चुनाव को लेकर शनिवार शाम 5 बजे भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि मौजूद रहेंगे। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, मतदान प्रक्रिया और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विधायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-पानी का संकट चौथे दिन भी बरकरार, VIP इलाकों में पहुंचे टैंकर, जनता परेशान

दिग्विजय सिंह के इनकार के बाद बढ़ा सस्पेंस
कांग्रेस की मौजूदा राज्यसभा सीट पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सांसद हैं, लेकिन उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनके फैसले के बाद नए चेहरे की तलाश शुरू हुई और दावेदारों की संख्या बढ़ गई। इसी कारण उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी के भीतर उत्सुकता बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ऐसा चेहरा सामने ला सकती है जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर लाभदायक साबित हो।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed