{"_id":"6a2e576aa1d9261b3b09341c","slug":"bhopal-a-business-hub-for-women-to-be-set-up-in-bhopal-ai-to-transform-municipal-corporation-operations-pre-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal:भोपाल में महिलाओं के लिए बनेगा बिजनेस हब, AI से बदलेगा नगर निगम का कामकाज,कॉमन फैसिलिटी सेंटर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal:भोपाल में महिलाओं के लिए बनेगा बिजनेस हब, AI से बदलेगा नगर निगम का कामकाज,कॉमन फैसिलिटी सेंटर की तैयारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल नगर निगम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए साझा सुविधा केंद्र और विशेष कारोबार केंद्र विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं नगर प्रशासन में एआई आधारित व्यवस्थाओं को बढ़ावा देकर नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की तैयारी है।
बीएमसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और नगर प्रशासन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़े कदम उठाने की तैयारी शुरू हो गई है। भोपाल नगर निगम महिला स्व-सहायता समूहों के लिए साझा सुविधा केंद्र (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) और विशेष कारोबार केंद्र विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही शहर के प्रशासनिक कामकाज में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डिजिटल तकनीकों के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
महिलाओं को मिलेगा उत्पादन से बाजार तक का सहयोग
नगर निगम की प्रस्तावित योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को एक ही स्थान पर उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, भंडारण और विपणन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे छोटे स्तर पर काम कर रहीं महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महिला समूहों के उत्पादों को डिजिटल बाजार से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा।
यह भी पढ़ें-एआई तकनीक से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी; 38 लाख घरों का सर्वे
विज्ञापन
एआई बनेगा नगर निगम के कामकाज का अहम हिस्सा
शहरों के बदलते स्वरूप और बढ़ती आबादी को देखते हुए नगर प्रशासन में एआई के उपयोग को जरूरी बताया गया है। सफाई व्यवस्था की निगरानी, शिकायतों के त्वरित समाधान, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और वार्ड स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग में एआई की भूमिका बढ़ाई जाएगी। जनप्रतिनिधियों को भी नई तकनीकों को अपनाने और उनका उपयोग सीखने की सलाह दी गई, ताकि वे अपने क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकें।
यह भी पढ़ें-मासूम को लगा दिया फॉर्मेलिन इंजेक्शन, मौत के बाद दो नर्सों पर FIR की गई दर्ज
अटल भवन में योजनाओं पर हुई चर्चा
भोपाल नगर निगम के नवनिर्मित अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्षदों और महिला स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने तकनीक, एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म को भविष्य की प्रगति का आधार बताते हुए इनका अधिकतम उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। नगर निगम अधिकारियों ने भी महिलाओं के लिए प्रस्तावित योजनाओं और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी प्रस्तुत की। कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि बीएमसी एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर और महिला एंटरप्रेन्योर्स के लिए एक डेडिकेटेड बिजनेस हब की प्लानिंग कर रही है।

कमेंट
कमेंट X