{"_id":"65a29b8d8db1df1a1e006396","slug":"bhopal-advocates-association-election-results-mohan-dixit-of-kalapeepal-elected-junior-executive-member-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: जिला अभिभाषक संघ का चुनाव, कालापीपल के मोहन चुने गए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: जिला अभिभाषक संघ का चुनाव, कालापीपल के मोहन चुने गए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 Jan 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शाजापुर के मोहन दीक्षित विजयी हुए। उनके अलावा 6 अन्य उम्मीदवार भी इस पद के लिए चुने गए हैं। इस पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे।
कालापीपल के मोहन दीक्षित बने कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम गुरुवार और शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। जिसमें पुरुष वर्ग में कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और महिला वर्ग में कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के नामों की घोषणा मतगणना के बाद की गई।
Trending Videos
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शाजापुर जिले के कालापीपल के मोहन दीक्षित विजयी हुए। उनके अलावा 6 अन्य उम्मीदवार भी इस पद के लिए चुने गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 पदों के लिए मैदान में थे 96 प्रत्याशी
मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन, भोपाल में 8500 अधिवक्ता पंजीकृत है। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्ताकालयाध्यक्ष तथा पुरुष-महिला कार्यकारिणी सदस्य के 24 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी के नेतृत्व में 17 अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी लगभग 125 निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया था।

कमेंट
कमेंट X