सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jaivardhan said that when horse-trading failed, an alternative path was adopted; Vikram Bhuria stated

Bhopal: जयवर्धन बोले-खरीद-फरोख्त नहीं हुई तो अपनाया दूसरा रास्ता, विक्रांत भूरिया ने कहा-मतदान से डर गई भाजपा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 10 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। जयवर्धन सिंह ने इसे खरीद-फरोख्त में विफल रहने के बाद रची गई साजिश बताया, जबकि विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। 

Bhopal: Jaivardhan said that when horse-trading failed, an alternative path was adopted; Vikram Bhuria stated
जयवर्धन सिंह और विक्रांत भूरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर राजनीतिक दबाव में फैसला कराने के आरोप लगाए। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पूरी तरह गलत तरीके से निरस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने जिस आधार पर नामांकन खारिज किया, वह एक नॉन-कॉग्निजेबल नोटिस था, जिसे नामांकन में उल्लेखित करना अनिवार्य नहीं था।


लोकतंत्र और कानून दोनों की भावना के खिलाफ कर्रवाई
जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा को यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस के सभी 62 विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं और किसी तरह की खरीद-फरोख्त संभव नहीं है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव से बाहर करने के लिए तकनीकी आधार तलाशे गए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र और कानून दोनों की भावना के खिलाफ है। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष कांग्रेस की बात सुनी जाएगी और पार्टी को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, उपवास पर बैठे, कानूनी लड़ाई की भी तैयारी
विज्ञापन



विक्रांत भूरिया का तीखा हमला
कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान का चीरहरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल कांग्रेस से नहीं, भाजपा से पूछा जाना चाहिए कि आखिर वह मतदान से क्यों डर रही है। भूरिया ने आरोप लगाया कि जब भाजपा कांग्रेस विधायकों को अपने पक्ष में नहीं कर पाई तो प्रत्याशी का नामांकन ही निरस्त करा दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई भी नोटिस जारी हो सकता है, लेकिन केवल नोटिस के आधार पर किसी उम्मीदवार को चुनाव से बाहर करना गलत है। उन्होंने राजस्थान और झारखंड के उदाहरण देते हुए दावा किया कि ऐसे मामलों में अन्य राज्यों में अलग रवैया अपनाया गया, जबकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी को पर्याप्त अवसर भी नहीं दिया गया। भूरिया ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि फैसले की निष्पक्षता पर गंभीर संदेह पैदा हुआ है।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग नहीं पहुंची कांग्रेस, RSS की ड्रेस लेकर विरोध करने पहुंची यूथ कांग्रेस

कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर लड़ेगी कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस मामले को केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं रखेगी। चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। पार्टी का कहना है कि यह लड़ाई एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed