{"_id":"6a2f76936876300bbe0bb92e","slug":"mp-news-bjp-hits-back-at-diggi-s-statement-puts-up-a-poster-asking-after-evms-and-the-election-commission-i-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिग्गी के बयान पर भाजपा का पलटवार: पोस्टर लगा पूछा- EVM, चुनाव आयोग के बाद अब सुप्रीम कोर्ट भी गलत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिग्गी के बयान पर भाजपा का पलटवार: पोस्टर लगा पूछा- EVM, चुनाव आयोग के बाद अब सुप्रीम कोर्ट भी गलत?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव नामांकन निरस्त होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई है। भोपाल में भाजपा समर्थित पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
भोपाल में लगा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल में लगाए गए एक बड़े राजनीतिक पोस्टर ने राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। पोस्टर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को केंद्र में रखते हुए उनके हालिया बयानों पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "जब फैसला मन का न हो, तो अदालत भी कटघरे में?" इसके साथ ही सवाल उठाया गया है कि "EVM गलत, चुनाव आयोग गलत, सरकार गलत... और अब सुप्रीम कोर्ट भी?" पोस्टर में दिग्विजय सिंह की तस्वीर के साथ उन्हें "वरिष्ठ बयानवीर" बताया गया है। वहीं एक कूड़ेदान में "लोकतंत्र की अवहेलना", "संविधान का अपमान" और "संस्थाओं पर अविश्वास" जैसे शब्द दर्शाए गए हैं। पोस्टर के नीचे भाजपा का चुनाव चिन्ह भी दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं ने बाद में पोस्टर को फाड़ दिया।
ये भी पढ़ें- MP News: 900 MSME यूनिट्स को 360 करोड़ की सौगात, CM यादव बोले- औद्योगिक विकास में सबसे तेज दौड़ रहा मध्यप्रदेश
दरअसल, यह पूरा विवाद कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव नामांकन को लेकर शुरू हुआ। नामांकन निरस्त होने के बाद दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और मामले में आए न्यायिक निर्णयों पर सवाल उठाए थे। उनके बयान के बाद भाजपा ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था पर अविश्वास बताकर हमला बोला है। बता दें राज्यसभा चुनाव के इस विवाद ने प्रदेश की राजनीति में नया विमर्श खड़ा कर दिया है। भाजपा जहां इसे संस्थाओं के सम्मान का मुद्दा बता रही है, वहीं कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर उसे प्रजातंत्र की हत्या बता रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: फराज को मिला था मप्र के बेरोजगार युवकों को जिहादी बनाने का टारगेट, नेटवर्क खड़ा करने के लिए होती थी फंडिंग

कमेंट
कमेंट X