{"_id":"6a7be2f2ad2c57b6ec03d7ed","slug":"bhopal-man-murdered-over-suspected-extramarital-affair-decapitated-body-found-in-sack-near-bhel-gate-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या! सिर धड़ से किया अलग, प्राइवेट पार्ट भी काटा; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या! सिर धड़ से किया अलग, प्राइवेट पार्ट भी काटा; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Aug 2026 08:35 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:35 AM IST
सार
भोपाल में भेल के गेट नंबर-8 के पास बोरी में मिली युवक की डिकंपोज लाश के मामले में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है। युवक का सिर धारदार हथियार से काटकर अलग किया गया था और प्राइवेट पार्टी भी काट दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : भोपाल में डिकंपोज अवस्था में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के गेट नंबर-8 के पास डिकंपोज अवस्था में मिली लाश को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवक का सिर धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया गया था। उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया था। ऐसे में पुलिस अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने की आशंका मानकर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह से अधिक पुराना लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के समय का खुलासा हो सकेगा।
गोविंदपुरा पुलिस ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हत्या करने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस को मौके पर प्राइवेट पार्ट नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें- भोपाल में सनसनी: भेल गेट के पास बोरी में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
झाड़ियों में बोरी के अंदर मिली थी लाश
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर झाड़ियों में बोरी के अंदर युवक की डिकंपोज लाश मिली थी। पुलिस भोपाल के थानों में दर्ज गुमशुदगी के साथ अन्य लापता युवकों की जानकारी खंगाल रही है, लेकिन अभी तक किसी ने शव की शिनाख्त के लिए पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस घटनास्थल को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। आशंका है कि भेल क्षेत्र की झुग्गियों में रहने वाले किसी बाहरी मजदूर की हत्या कर लाश को वहां फेंका गया होगा। ऐसी भी आशंका है कि किसी महिला से अवैध संबंधों के चलते परिचितों ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। ऐसे में पुलिस जिले से बाहर के ऐसे मजदूरों की भी जानकारी खंगाल रही है, जो बाहर से परिवार के साथ आते हैं या अकेले आकर यहां मजदूरी करते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं। पुलिस क्षेत्र के निर्माणाधीन मकानों और इमारतों में काम करने वाले मजदूरों से भी लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है।