{"_id":"6a7b4493225bc428870fedb6","slug":"mp-news-cm-mohan-yadav-to-hold-dialogue-with-industrialists-in-ahmedabad-on-investment-will-highlight-invest-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अहमदाबाद में उद्योगपतियों से निवेश पर संवाद करेंगे CM मोहन यादव, एमपी में निवेश के अवसर बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अहमदाबाद में उद्योगपतियों से निवेश पर संवाद करेंगे CM मोहन यादव, एमपी में निवेश के अवसर बताएंगे
Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:19 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। निवेश संवाद में प्रदेश की औद्योगिक सुविधाओं और नए क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं के साथ स्पेसटेक सेक्टर पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। ताज स्काईलाइन में होने वाले इस निवेश संवाद का उद्देश्य मध्यप्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करना और गुजरात के उद्योग जगत के साथ कारोबारी संबंधों को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की संभावनाओं, उपलब्ध सुविधाओं, निवेशकों के लिए सरकार की नीतियों और उनके प्रस्तावित निवेश को धरातल पर उतारने को लेकर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल-विदिशा मार्ग अब होगा फोरलेन, कैबिनेट ने 1,757 करोड़ मंजूर किए, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 44,515 करोड़
निवेश संवाद में मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसमें औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश के लिए उपलब्ध जमीन, नीतिगत सुविधाएं, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और प्लग एंड प्ले जैसी सुविधाओं की जानकारी उद्योगपतियों को दी जाएगी। सरकार की ओर से विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, आईटी, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, फार्मा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बताई जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: राहुल पर सीएम यादव का तीखा हमला,बोले- संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे, झारखंड के मामले में चुप क्यों?
स्पेसटेक क्षेत्र पर भी रहेगा फोकस
कार्यक्रम में स्पेसटेक विजन फोरम-मध्यप्रदेश का आयोजन भी होगा। इसमें 25 से अधिक प्रमुख स्पेसटेक कंपनियां, स्टार्टअप, निवेशक और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश स्पेसटेक पॉलिसी-2026 और प्रस्तावित स्पेसटेक क्लस्टर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। स्पेसटेक क्षेत्र के लिए जरूरी अधोसंरचना, कौशल विकास, परीक्षण सुविधाओं, नवाचार और निवेश के अवसरों पर भी उद्योग जगत के साथ चर्चा होगी।