फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: SDRF and Home Guard conducted a rescue operation amidst heavy rains and overflowing rivers.

MP News: भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एसडीईआरएफ-होमगार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

Tue, 11 Aug 2026 09:12 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 11 Aug 2026 09:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और नदी-नालों के उफान के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। आगर मालवा में एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीमों ने 380 लोगों को सुरक्षित निकाला, जबकि उज्जैन में जवान ने नदी में डूब रहे युवक की जान बचाई।

विज्ञापन
MP News: SDRF and Home Guard conducted a rescue operation amidst heavy rains and overflowing rivers.
एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीमों ने लोगों को सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश और नदी-नालों के उफान के बीच एसडीईआरएफ, होमगार्ड और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रदेश के संवेदनशील और जलभराव वाले क्षेत्रों में टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान 380 लोगों को निकाला गया। महानिदेशक होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए सभी संवेदनशील जिलों में राहत और बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी), आपदा राहत वाहन, रेस्क्यू बोट और जरूरी आधुनिक उपकरण तैयार रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। एसडीईआरएफ, होमगार्ड और सिविल डिफेंस की टीमें तत्काल कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

आगर मालवा जिले के सोयत थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ, होमगार्ड और आपदा राहत टीम (डीआरसी) मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने बिजली ऑफिस कॉलोनी से 250, माधव चौक से 70 और इंदौर-कोटा हाईवे से 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस तरह कुल 380 नागरिकों का रेस्क्यू किया गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राहुल पर सीएम यादव का तीखा हमला,बोले- संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे, झारखंड के मामले में चुप क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में जवान ने युवक की बचाई जान
उज्जैन के प्रसिद्ध रामघाट पर शिप्रा नदी के तेज बहाव में तीन नागरिकों के बहने और डूबने की स्थिति बन गई। इसी दौरान घाट पर तैनात होमगार्ड जवान जीवन सोलंकी ने बिना समय गंवाए गहरे पानी में छलांग लगा दी। जवान ने डूब रहे 21 वर्षीय जय सिसौदिया, निवासी नानाखेड़ा, उज्जैन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल-विदिशा मार्ग अब होगा फोरलेन, कैबिनेट ने 1,757 करोड़ मंजूर किए, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 44,515 करोड़

प्रदेशभर में 24 घंटे निगरानी
एसडीईआरएफ मुख्यालय भोपाल से प्रदेश के सभी संवेदनशील और जलभराव वाले जिलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। भारी बारिश या जलभराव की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए राहत और बचाव दलों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन दलों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed