सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: After Rats, Now a Cockroach Infestation at AIIMS; Congress Stages Unique Protest—Leaders Arrive A

Bhopal News: एम्स में चूहों के बाद कॉकरोच का हमला, कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पिंजरा-कीटनाशक लेकर पहुंचे नेता

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 17 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

एम्स भोपाल में चूहों के बाद कॉकरोच की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। पिंजरा और कीटनाशक के जरिए विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए और जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Bhopal News: After Rats, Now a Cockroach Infestation at AIIMS; Congress Stages Unique Protest—Leaders Arrive A
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित एम्स एक बार फिर अपनी व्यवस्थाओं को लेकर विवादों में आ गया है। पहले अस्पताल में चूहों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठे थे, और अब कॉकरोच के वार्डों तक पहुंचने की शिकायतों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इसी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने एम्स के बाहर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन पर निशाना साधा।कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एम्स परिसर के बाहर पहुंचे और अपने साथ चूहा पकड़ने का पिंजरा तथा कॉकरोच मारने का कीटनाशक लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि अस्पताल प्रशासन को आईना दिखाने की कोशिश है, ताकि वह व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति समझ सके।
Trending Videos


बड़े अस्पताल में ऐसी हालत चिंता की बात
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देश के प्रमुख और आधुनिक अस्पतालों में गिने जाने वाले एम्स भोपाल में यदि वार्डों के अंदर चूहे और कॉकरोच घूम रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन ऐसी शिकायतें सामने आना सीधे तौर पर लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- नासिक IT विवाद की गूंज भोपाल तक पहुंची, बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़कों पर नारेबाजी से गरमाया माहौल


वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा विवाद
हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अस्पताल के अंदर चूहों और कॉकरोच के घूमने के दृश्य होने का दावा किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही एम्स की साफ-सफाई और प्रबंधन व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और लोगों में भी चिंता बढ़ी है।कांग्रेस ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जबलपुर और इंदौर के मेडिकल कॉलेजों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
 
यह भी पढ़ें-
भोपाल में शिक्षक भर्ती पर बवाल, पद बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल


चेतावनीः अब नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगा बड़ा आंदोलन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दीकी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एम्स प्रबंधन ने जल्द साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, बल्कि आम मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed