{"_id":"6a4bb0ebc53876abcb068003","slug":"bhopal-news-bridge-to-connect-khushilal-hospital-and-medical-college-herbal-garden-to-open-for-school-childr-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: खुशीलाल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को जोड़ने बनेगा ब्रिज, स्कूली बच्चों के लिए खुलेगा हर्बल गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: खुशीलाल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को जोड़ने बनेगा ब्रिज, स्कूली बच्चों के लिए खुलेगा हर्बल गार्डन
Mon, 06 Jul 2026 07:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:14 PM IST
सार
संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने पंडित खुशीलाल चिकित्सालय परिसर के विभिन्न भवनों को जोड़ने के लिए ब्रिज और पाथ-वे का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं हर्बल गार्डन को स्कूलों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए खोलने का फैसला लिया गया है। प्रति छात्र 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित खुशीलाल चिकित्सालय परिसर में मरीजों, विद्यार्थियों और स्टाफ की आवाजाही को आसान बनाने के लिए अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, ऑडिटोरियम और हर्बल गार्डन को आपस में जोड़ने के लिए पाथ-वे और ब्रिज बनाए जाएंगे। इसके लिए संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।यह निर्णय सोमवार को खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में परिसर स्थित हर्बल गार्डन को स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण हेतु खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी भी दी गई। अब स्कूल अपने छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक पौधों की जानकारी के लिए यहां भ्रमण करा सकेंगे। इसके लिए प्रति छात्र 10 रुपये शुल्क तय किया गया है।
अस्पताल और लैब होंगे आधुनिक
बैठक में महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल और पीजी भवन के मरम्मत कार्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लैब्स के आधुनिकीकरण, उनकी कार्यप्रणाली को उन्नत करने और सुपर स्पेशियलिटी विंग के लिए आवश्यक दवाइयों की खरीद को मंजूरी दी गई।
डिजिटल एक्स-रे, सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरण को मंजूरी
समिति ने अस्पताल के विभिन्न विभागों के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण खरीदने, डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने, अग्निशमन उपकरण उपलब्ध कराने और सभी जांच लैब्स में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। उपकरणों की खरीद हेल्थ कॉर्पोरेशन और क्रय-भंडार नियमों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढे़ं-वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति: आरिफ मसूद बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, हिंदू संगठन ने किया स्वागत
रिसर्च और प्रशिक्षण पर भी जोर
बैठक में पीजी विद्यार्थियों के शोध कार्यों के पेटेंट की प्रगति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने विद्यार्थियों को शोध कार्यों में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रोफेसरों के लिए समय-समय पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) सहित अन्य पेशेवर संस्थानों के सहयोग से कार्यशालाएं आयोजित करने की भी अनुमति दी गई।