फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bulldozers raze illegal colonies in Bhopal; illegal structures removed from land worth ₹27 crore.

Bhopal News: भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 27 करोड़ रुपये की जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण

Fri, 26 Jun 2026 10:09 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 26 Jun 2026 10:09 PM IST
सार

भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर अवैध निर्माण हटाए। इस दौरान करीब 27 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

विज्ञापन
Bhopal News: Bulldozers raze illegal colonies in Bhopal; illegal structures removed from land worth ₹27 crore.
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने एफटीएल (फुल टैंक लेवल) से 33 मीटर के दायरे में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत निर्माण पर बुलडोजर चला दिए। कार्रवाई में करीब 27 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी विनोद सोनकिया के नेतृत्व में तहसीलदार अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार शुभम जैन, राकेश पिप्पल, राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की टीम ने ग्राम मेंडोरी और ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत में कार्रवाई की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सांभर को पोहा खिलाने के मामले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रभारी सहायक संचालक निलंबित
विज्ञापन


मेंडोरी में 12 करोड़ की जमीन पर कार्रवाई
ग्राम मेंडोरी स्थित खसरा नंबर 322 और 323 की कुल 1.590 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में मुन्तियाज अली के नाम दर्ज है। प्रशासन के अनुसार, राजीव द्विवेदी द्वारा यहां अनधिकृत कॉलोनी बसाई जा रही थी। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 12 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: यूसीसी विधेयक का प्रारूप अंतिम चरण में, दिल्ली में हुई बैठक, सरकार को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

बेरखेड़ी बज्याफत में 15 करोड़ की जमीन मुक्त कराई
इसी तरह ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत के खसरा नंबर 296 की 1.570 हेक्टेयर भूमि पर भी अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यह भूमि शाहवाज खान के नाम दर्ज है। यहां भी राजीव द्विवेदी द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को राजस्व विभाग की टीम ने हटाया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 15 करोड़ रुपये बताया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed