फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Mahila Congress Stages 'Push March' in Bhopal Against Rising Fuel Prices; Protesters Express Diss

Bhopal: पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर महिला कांग्रेस का धक्का मार्च, सड़क पर वाहन धकेलकर जताया विरोध; की ये मांग

Sat, 16 May 2026 04:37 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 16 May 2026 04:37 PM IST
सार

भोपाल में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में धक्का मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने न्यू मार्केट में वाहनों को धक्का देकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
Bhopal News: Mahila Congress Stages 'Push March' in Bhopal Against Rising Fuel Prices; Protesters Express Diss
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और आम आदमी पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ शनिवार को राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप से धक्का मार्च निकालकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूटी, बाइक को बिना स्टार्ट किए सड़क पर धक्का लगाते हुए मार्च निकाला। प्रदर्शन का उद्देश्य लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों और महंगाई से परेशान आम जनता की स्थिति को प्रतीकात्मक तरीके से सामने लाना था।
विज्ञापन



हर चीज महंगी, जनता पर बढ़ता बोझ
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि गैस सिलेंडर, सब्जियां और रोजमर्रा की जरूरत की हर वस्तु महंगी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार कीमतें बढ़ा रही है, जबकि जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस रणनीति नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से त्याग करने की अपील करती है, लेकिन आम लोगों की मुश्किलों को कम करने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन


धक्का लगाकर जताई आम आदमी की परेशानी
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहनों को धक्का देकर यह संदेश देने की कोशिश की कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाला है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू मार्केट क्षेत्र में कुछ समय के लिए प्रदर्शन को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

यह भी बढ़े-सीएम आवास पर कल से मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक, परफॉर्मेंस और संगठन समन्वय की होगी समीक्षा



मनमोहन सरकार का भी किया जिक्र
रीना बोरासी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान भी कांग्रेस सरकार ने आर्थिक स्थिति को संतुलित रखा था। उन्होंने कहा कि उस समय देश आर्थिक संकट के बावजूद मजबूती से खड़ा रहा, जबकि आज आम जनता महंगाई से परेशान है।

यह भी बढ़े-मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

'सरकार रणनीति बताए, सिर्फ त्याग की बात नहीं'
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है, इसलिए अब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह महंगाई कम करने और लोगों को राहत देने के लिए ठोस नीति बनाए। उन्होंने कहा कि केवल त्याग की अपील से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि प्रभावी आर्थिक फैसले लेने होंगे। महिला कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिए कि यदि पेट्रोल-डीजल और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed