सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Strict action against the arbitrariness of gas agencies in Bhopal, Tehsildar and SDM will come in

Bhopal News: भोपाल में गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती, जांच करने आज से तहसीलदार और एसडीएम उतरेंगे मैदान में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 04 Apr 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में गैस एजेंसियों की मनमानी की शिकायतों पर प्रशासन सख्त हो गया है और जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। कम गैस, देरी से डिलीवरी और ज्यादा पैसे वसूलने जैसी शिकायतों की अब जांच होगी।

Bhopal News: Strict action against the arbitrariness of gas agencies in Bhopal, Tehsildar and SDM will come in
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच गैस की संभावित किल्लत का फायदा उठाकर कुछ गैस एजेंसियों द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं सिलेंडर में कम गैस मिलने की बात कही जा रही है, तो कहीं स्टॉक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी नहीं दी जा रही। इसके अलावा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP News: सरकार बेचेगी शराब, नीलामी के बाद बची 454 मदिरा दुकानों के संचालन के लिए निगम-मंडल बनाने पर विचार

भोपाल कलेक्टर ने पूरे जिले में गैस एजेंसियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान शनिवार से शुरू किया जाएगा। आदेश के तहत सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों की जांच करेंगे। जांच के दौरान एजेंसियों में मूल्य सूची और दैनिक स्टॉक की जानकारी सही तरीके से प्रदर्शित हो रही है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही सिलेंडरों का वजन और गुणवत्ता भी परखी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को तय मानकों के अनुसार ही गैस मिल सके।

ये भी पढ़ें- काशी में तीन दिवसीय ‘विक्रमादित्य महानाट्य’ का शुभारंभ: CM बोले-सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का देता है संदेश

प्रशासन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि एजेंसी के भौतिक स्टॉक और ऑनला इन रिकॉर्ड का मिलान किया जाए, जिससे अवैध भंडारण या कालाबाजारी की स्थिति सामने आ सके। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि कहीं उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया जा रहा। घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed