सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Youth Killed After Resisting Accused's Advances, Police Solve Blind Murder Case

Bhopal News: अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर आरोपी ने युवक के सिर पर किया वार, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

झागरिया पुलिया के पास मिले युवक के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की हालत में मिले युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश नाकाम होने पर उसकी हत्या कर दी गई थी।

Bhopal News: Youth Killed After Resisting Accused's Advances, Police Solve Blind Murder Case
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने झागरिया पुलिया के पास झाड़ियों में मिले युवक के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करना था। आरोपी समलैंगिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और उसने नशे की हालत में मिले युवक की हत्या कर दी थी।



जानकारी के अनुसार 24 मई को झागरिया स्थित ईकोलॉजिकल पार्क के पास झाड़ियों में एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पहचान सतलापुर निवासी युवक के रूप में हुई। वह समरधा स्थित एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम करता था और करीब एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतलापुर थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल के पास मृतक का स्कूटर भी दो दिनों तक लावारिस खड़ा देखा गया था, जो बाद में वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: धार के इमामबाड़ा में हालात सामान्य, पुलिस ने कंट्रोल रूम बनाकर पुलिस बल किया तैनात
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के गायब मोबाइल फोन की तलाश की। मोबाइल एक अन्य व्यक्ति के पास मिला, जिसने बताया कि उसने यह फोन अजय मायना नामक युवक से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने अजय मायना को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

आरोपी ने बताया कि घटना की रात मृतक युवक नशे की हालत में सड़क पर मिला था। वह उसे झागरिया पुलिया के नीचे ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed