सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Supriya Shrinate's counterattack on PM Modi's statement in Bhopal; digital strategy made in Nav Sancha

Bhopal New पीएम मोदी के बयान पर भोपाल में सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार,नव संचार 2026 बैठक में बनी डिजिटल रणनीति

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 22 Feb 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में हुई नव संचार 2026 बैठक में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताई। एआईसीसी सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर किसानों के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Bhopal: Supriya Shrinate's counterattack on PM Modi's statement in Bhopal; digital strategy made in Nav Sancha
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को सियासी तापमान उस समय और बढ़ गया, जब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की प्रादेशिक बैठक नव संचार 2026 का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन की डिजिटल रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई।
Trending Videos


पीएम के ‘नंगे’ शब्द पर कांग्रेस का विरोध
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ‘नंगे’ शब्द के उपयोग को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने कड़ा ऐतराज जताया। भोपाल में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री को इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के सामने समर्पण किया, भारतीय किसानों के हितों से समझौता किया, रूस से तेल खरीद कम की और ऐसा व्यापार समझौता किया जिससे किसानों, उद्योग और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।श्रीनते ने दावा किया कि यह ट्रेड डील देश की अर्थव्यवस्था और निवेश माहौल को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन मुद्दों को तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में बार-बार बदल रहा मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज धूप, आज साफ रहेगा आसमान


नव संचार 2026 बैठक में बनी तीन माह की रणनीति
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नव संचार 2026 बैठक में प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारी, जिला और विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य डिजिटल संगठन को मजबूत करना, जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और भाजपा के कथित दुष्प्रचार का जवाब देना रहा। बैठक को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, एआईसीसी सचिव कुणान चौधकी, राष्ट्रीय सचिव रुचिरा चतुर्वेदी, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, विधायक महेश परमार, विक्रांत भूरिया, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, एआईसीसी प्रशिक्षक शौरभ वाजपेई और प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-भोपाल में हाईप्रोफाइल पारिवारिक विवाद, कांग्रेस नेता पर दहेज,मारपीट-धमकी के आरोप, पुलिस जांच जारी


डिजिटल वार की तैयारी
बैठक में आगामी तीन महीनों की डिजिटल रणनीति तय की गई। जिला और विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया संरचना मजबूत करने, कंटेंट प्लानिंग, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने और वीडियो-ग्राफिक्स के जरिए जनहित के मुद्दों को उठाने पर जोर दिया गया।
सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा की सोशल मीडिया कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने की रणनीति का जवाब तथ्यों और रचनात्मक संवाद से दिया जाएगा।प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि तकनीक आधारित राजनीतिक संवाद ही भविष्य है।प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए “नरेंद्र सरेंडर” नारे को दोहराया और कहा कि किसान, युवा और मध्यम वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सोशल मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत मंच बताते हुए कार्यकर्ताओं से जमीनी मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि नव संचार 2026 अभियान के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग संगठित और अनुशासित डिजिटल अभियान चलाएगा, जिससे कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके और भाजपा की नीतियों का तथ्यों के साथ जवाब दिया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed