{"_id":"6809bd43d14875fcd30df051","slug":"bhopal-the-state-s-first-amrit-bharat-express-starts-today-passengers-from-mp-s-satna-jabalpur-and-itarsi-w-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, एमपी के सतना, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, एमपी के सतना, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत आज से की जाएगी। इस गाड़ी के शुरू होने से मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ सतना, जबलपुर और इटारसी के रेल यात्रियों को मिलने वाला है। गाड़ी मध्य प्रदेश की इन्हीं तीन स्टेशनों पर रुकेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देश की तीसरी और मध्य प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत आज से की जाएगी। इस गाड़ी के शुरू होने से मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ सतना, जबलपुर और इटारसी के रेल यात्रियों को मिलने वाला है। गाड़ी मध्य प्रदेश की इन्हीं तीन स्टेशनों पर रुकेगी।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा
भोपाल मंडल के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आम यात्रियों को कम किराए में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। मध्यप्रदेश की पहली अमृत भारत ट्रेन गाड़ी संख्या 05595 सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस (स्पेशल सेवा) का संचालन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर, आज 21 जिलों के लिए यलो अलर्ट, चलेगी लू
इन स्टेशनों पर रुकेगी गाड़ी
गाड़ी संख्या 05595 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अप्रैल गुरुवार को सहरसा स्टेशन से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 10:50 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद रात 23:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में यह उद्घाटन ट्रेन सहरसा जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, सालौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर जं., सतना, जबलपुर, इटारसी जं., भुसावल जं., हैं जलगांव जं., नासिक रोड, कल्याण जं., ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 8 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी एवं 1 पैंट्रीकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यात्रियों गाड़ी से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त करने हेतु रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 का उपयोग करें। विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X