{"_id":"6a3ac439a3a60e55070750c2","slug":"bjp-clarifies-stance-on-congress-s-allegations-khandelwal-calls-it-part-of-a-political-conspiracy-states-the-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सफाई: हेमंत खंडेलवाल बोले- CM की संपत्ति में नहीं हुआ कोई बदलाव, यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सफाई: हेमंत खंडेलवाल बोले- CM की संपत्ति में नहीं हुआ कोई बदलाव, यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को भाजपा ने पूरी तरह निराधार बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की जमीनों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है और कांग्रेस भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीएम डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस की तरफ से लगाए आरोपों पर मंगलवार रात भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वीडियो जारी कर इन आरोपों को खारिज कर गलत बताया है। खंडेलवाल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगाए गए, वो पूरी तरह गलत हैं। भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। खंडेलवाल ने कहा, मैं बताना चाहता हूं कि हमारे मुख्यमंत्री द्वारा 2023 में जो नामांकन दाखिल किया गया था, उस स्थिति में उनके पास 17 एकड़ की जो जमीन थी, आज उसमें कुछ भी परिवर्तन नहीं हुआ। उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम से 12.29 एकड़ की जो जमीन थी, इसमें भी 2026 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आरोपों में सिद्धिविनायक कंपनी का जिक्र किया गया, उस कंपनी के पास 2023 में 68 एकड़ जमीन थी, जो जून में घटकर मात्र 65 एकड़ रह गई। मुख्यमंत्री ने 2017 में इस कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र वैभव के पास भी 2023 के पूर्व 16 एकड़ जो जमीन थी, उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं आया। ये सारी जमीन मास्टर प्लान लागू होने के पहले की थी। उनकी पुत्रवधू, जिसका अभी विवाह हुआ है, शालिनी यादव ने जरूर 10 एकड़ कृषि भूमि खरीदी, जो विकसित मास्टर प्लान एरिया के बाहर की थी।
ये भी पढ़ें- MP News: एलएनसीटी ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की पड़ताल
विज्ञापन
रिश्तेदारों का स्वतंत्र अस्तित्व, वे कार्रवाई करेंगे
रिश्तेदारों का जिक्र उस आरोप में किया गया है, वो पूरी तरह से गलत है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार का कोई उससे लेना-देना नहीं है। उनके रिश्तेदारों का अपना स्वतंत्र अस्तित्व है। लेकिन मेरी जानकारी में ये आया है कि उन पर भी जो आरोप लगाए गए, उसमें भी जो तथ्य दिए गए हैं, वो पूरे गलत हैं। मेरी जानकारी में बताया गया है कि वे भी उस पर अपना स्टैंड लेंगे और जो उन्हें कार्रवाई करना है वे करेंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: विकास कार्यों में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, मंत्री कृष्णा गौर ने दिए ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
पिछड़े वर्ग के सीएम के खिलाफ षड्यंत्र
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में लगातार काम कर रहे हैं। चाहे किसानों की बात करें, चाहे इंडस्ट्रियल प्रोग्रेस की बात करें, मध्य प्रदेश को इस देश के सबसे विकसित राज्यों में ले जाने का काम मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं, उनके खिलाफ एक षड्यंत्र का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि जब-जब एक पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री इस प्रदेश को मिला- चाहे उमा भारती हों, चाहे शिवराज सिंह चौहान हों, या मोहन यादव हों, उनके खिलाफ षड्यंत्र करके उनको कमजोर करने का काम कई लोगों द्वारा किया गया। समाज के ठेकेदार जिन्हें प्रदेश में पिछड़े वर्ग का नेतृत्व स्वीकार नहीं होता, वे लगातार इस तरह के षड्यंत्र करते हैं और इस तरह एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री को कमजोर करने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: BJP की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, महिलाओं को 33% आरक्षण, उमा से दूरी, पहली बैठक ओरछा में
जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं पूरी विनम्रता के साथ, पूरी कड़ाई के साथ कांग्रेस के आरोपों का खंडन करता हूं और कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि जब वो हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री को उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में नहीं पीछे कर पाए, तो इस तरह के षड्यंत्र करके हमारी सरकार को, मुख्यमंत्री को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। इसे इस प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।