{"_id":"6a30c2eb0752ac14240964a9","slug":"congress-infighting-surfaces-again-digvijaya-singh-changes-seat-after-listening-to-jitu-patwari-new-video-go-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई सामने: जीतू पटवारी की बात सुन दिग्विजय सिंह ने बदली सीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई सामने: जीतू पटवारी की बात सुन दिग्विजय सिंह ने बदली सीट, वीडियो वायरल
Tue, 16 Jun 2026 09:04 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:04 AM IST
सार
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद बुलाई गई कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में जीतू पटवारी सीटिंग अरेंजमेंट करते दिखाई देते हैं, जबकि उनकी बात सुनने के बाद दिग्विजय सिंह अपनी सीट छोड़कर दूसरी कुर्सी पर बैठ जाते हैं। दिग्विजय के उठने के बाद उनकी जगह हरीश चौधरी बैठते हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में है। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंच पर सीटिंग अरेंजमेंट करते नजर आते हैं, जबकि उनकी बात सुनने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपनी सीट छोड़कर दूसरी कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं।
सीटिंग अरेंजमेंट के दौरान हुआ घटनाक्रम
वायरल वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले मंच पर नेताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी नेताओं को बैठाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ऐसा कर लो तो हरीश चौधरी भी आ जाएंगे।
दिग्विजय सिंह ने बदल ली अपनी सीट
जीतू पटवारी की यह बात सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी कुर्सी से उठकर मंच के एक किनारे की ओर बढ़ जाते हैं। इस दौरान पटवारी उन्हें रोकते हुए कहते हैं, आप इधर ही रुक जाओ सर। हालांकि दिग्विजय सिंह उनकी बात नहीं मानते और दूसरी कुर्सी पर जाकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
खाली हुई कुर्सी पर बैठे हरीश चौधरी
दिग्विजय सिंह के सीट बदलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मंच पर आते हैं और उसी कुर्सी पर बैठ जाते हैं, जहां पहले दिग्विजय सिंह बैठे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें-सीएम यादव बोले- जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने जल्द होगी कैबिनेट बैठक
पहले भी वायरल हो चुका है तनातनी का वीडियो
गौरतलब है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा एक अन्य वीडियो पहले भी सामने आया था। उस वीडियो में दिग्विजय सिंह और हरीश चौधरी के बीच बातचीत के दौरान असहजता और तनातनी जैसी स्थिति दिखाई दी थी। अब नया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और आपसी समन्वय को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।