फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   From organisation to Parliament: Rajya Sabha candidate Rajneesh Agarwal's political journey, rewarded for year

संगठन से संसद की राह पर: रजनीश अग्रवाल को वर्षों की सक्रियता का मिला इनाम, भाजपा ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान

Thu, 04 Jun 2026 07:38 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 04 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

भाजपा ने प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर संगठन में वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता से राज्यसभा तक पहुंचने का उनका सफर भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का उदाहरण है।

विज्ञापन
From organisation to Parliament: Rajya Sabha candidate Rajneesh Agarwal's political journey, rewarded for year
राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाने पर रजनीश अग्रवाल को सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रजनीश अग्रवाल को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर यह संदेश दिया है कि भाजपा में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और संगठनात्मक नेताओं को भी शीर्ष स्तर पर अवसर मिलता है। रजनीश अग्रवाल का राजनीतिक सफर संगठन से शुरू होकर अब संसद के उच्च सदन तक पहुंचने जा रहा है। 
विज्ञापन


संगठन में निभा रहे जिम्मेदारियां
प्रदेश भाजपा में वे लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय, चुनावी प्रबंधन और पार्टी कार्यक्रमों के संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा के भीतर उनकी पहचान ऐसे नेता के रूप में है, जो कार्यकर्ताओं के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं और संगठन को मजबूत बनाने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल, भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़ी पर चढ़ाने की रस्म में शामिल हुए थे नितिन नवीन
राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनके राजनीतिक सफर से जुड़े कई पुराने प्रसंग भी चर्चा में हैं। इनमें भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उनकी पुरानी मित्रता भी शामिल है। वर्ष 2010 से 2013 के दौरान जब नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश प्रभारी थे, तब रजनीश अग्रवाल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच गहरा आत्मीय संबंध बना। वर्ष 2011 में रजनीश अग्रवाल के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नितिन नवीन विशेष रूप से पटना से भोपाल पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आज भी यह प्रसंग चर्चा में रहता है कि उन्होंने मजाक में किए गए वादे को निभाते हुए रजनीश अग्रवाल को घोड़ी पर चढ़ाने की रस्म में भी भाग लिया था।

ये भी पढ़ें-  Barkatullah Vishwavidyalaya Bhopal: बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के नाम पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने


संगठन में मजबूत पकड़, स्वभाव सरल
रजनीश अग्रवाल को भाजपा के उन नेताओं में माना जाता है, जिन्होंने बिना किसी बड़े जनप्रतिनिधि पद पर रहे संगठन में लगातार काम किया। प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं के साथ उनका मजबूत संपर्क रहा है। पार्टी के विभिन्न अभियानों, सदस्यता विस्तार कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनका स्वभाव भी सरल हैं।   

भाजपा का स्पष्ट संदेश- जमीनी कार्यकर्ता सर्वोच्च प्राथमिकता 
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने संगठन और जमीनी कार्यकर्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वर्षों तक संगठन में काम करने वाले नेताओं को उचित सम्मान और अवसर दिया जाएगा। यह फैसला उन हजारों कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा माना जा रहा है, जो बिना किसी पद की अपेक्षा के संगठन के लिए लगातार काम करते हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए रजनीश अग्रवाल का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। 

रजनीश अग्रवाल सागर के मंडी बामोरा क्षेत्र से आते है
रजनीश अग्रवाल का पैतृक संबंध सागर जिले के मंडी बामोरा क्षेत्र से है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा सागर स्थित प्रतिष्ठित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जहां से उन्होंने पत्रकारिता विषय में अध्ययन किया। पत्रकारिता की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कारण उनकी संवाद क्षमता, जनसंपर्क कौशल और मीडिया प्रबंधन पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान उनकी तार्किक प्रस्तुति और प्रभावी संप्रेषण शैली ने उन्हें पार्टी के भीतर एक सक्षम रणनीतिकार और कुशल संगठनकर्ता के रूप में पहचान दिलाई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed