फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Member of Parliament Sports Festival-2025 grandly inaugurated in Vidisha: Mandaviya said - Sports is a spirit,

सांसद खेल महोत्सव-2025 का विदिशा में भव्य शुभारंभ: मांडविया बोले-खेल एक स्पिरिट, अनुशासन और एक जीवनशैली है

Thu, 30 Oct 2025 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Oct 2025 09:53 PM IST
सार

विदिशा में सांसद शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सांसद खेल महोत्सव- 2025 की शानदार शुरुआत हुई, जिसमें कई दिग्गज नेता और खिलाड़ी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विदिशा में एथलेटिक सेंटर और भव्य स्टेडियम बनाने, साथ ही शहर को नगर निगम का दर्जा देने की घोषणाएं की गईं।
 

विज्ञापन
Member of Parliament Sports Festival-2025 grandly inaugurated in Vidisha: Mandaviya said - Sports is a spirit,
विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज, सीएम डॉ. मोहन यादव और कपिल देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव “सांसद खेल महोत्सव- 2025” का विदिशा जिला खेल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान की पहल पर किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भोपाल से वर्चुअल रूप से जुड़कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि खेल एक स्पिरिट है,अनुशासन है, संस्कृति है और एक जीवनशैली है। खेल में कोई हारता नहीं, या तो जीतता है या सीखता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दीपोत्सव पर्व-2025: देव प्रबोधिनी एकादशी पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र
विज्ञापन


विदिशा जैसे शहर भारत की असली ताकत हैं
मांडविया विदिशा में शिवराज सिंह की पहल पर एक शानदार एथलेटिक सेंटर बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि हर वर्ष मध्यप्रदेश का चयन ‘खेलो इंडिया’ के तहत पारंपरिक खेलों के आयोजन के लिए किया जाएगा। समारोह में कपिल देव ने युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकलेंगे तो आने वाले समय में देश के लिए कई नए खिलाड़ी खेलेंगे। खेलना ही देशभक्ति है। विदिशा जैसे शहर भारत की असली ताकत हैं।” उन्होंने बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

खेल युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन की भावना जगाते हैं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेल युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और एकता की भावना जगाते हैं। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें 37 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखते हैं। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि हर संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव होना चाहिए, इसलिए विदिशा दो महीने तक खेलेगा। 

ये भी पढ़ें-  स्थापना दिवस पर नई उड़ान: पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ, 20 से शुरू होगा नियमित संचालन

सीएम बोले- विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए सभी आग्रह को मंच पर ही मंजूरी दे दी, साथ ही कहा कि एथलेटिक सेंटर को भव्य स्टेडियम के रूप में बनाया जाएगा। उन्होंने विदिशा को महत्वपूर्ण प्राचीन नगरी बताने के साथ ही यहां शिवराज सिंह की पहल पर नगर निगम बनाने की बात भी कही। साथ ही, नई सड़कें बनाने और सुधारने, सिंचाई परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न कार्यों के लिए तत्काल मंच पर ही सभी मंजूरी प्रदान की।

ये भी पढ़ें-  MP News: कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, सांसद साेलंकी बोले- एसआईआर का विरोध ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed