फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM honors hockey players; announces ₹3 lakh each for gold medalists and ₹1 lakh each for bronze medalists.

MP: सीएम ने हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान, स्वर्ण को 3-3 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 1-1 लाख देने की घोषणा

Fri, 26 Jun 2026 09:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 26 Jun 2026 09:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेताओं को 3-3 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
MP: CM honors hockey players; announces ₹3 lakh each for gold medalists and ₹1 lakh each for bronze medalists.
सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 में पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का बढ़ता प्रतिनिधित्व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई खिलाड़ी साधारण परिवारों से आते हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले एशियाई खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सांभर को पोहा खिलाने के मामले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रभारी सहायक संचालक निलंबित
विज्ञापन


प्रदेश का बढ़ रहा हॉकी में दबदबा
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय प्रदेश ने देश को कई ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दिए थे। बीच के कुछ वर्षों में प्रदेश इस खेल में पीछे रहा, लेकिन अब फिर से हॉकी में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और हरियाणा जैसे राज्यों की बराबरी कर रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे प्रशिक्षकों और खेल अकादमियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विशेष रूप से कोच समीर दाद सहित सभी प्रशिक्षकों की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM की बड़ी घोषणा: स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रा,सर्किट हाउस में दो दिन ठहरने की सुविधा


जापान में हुआ था एशिया कप
अंडर-18 पुरुष एवं महिला हॉकी एशिया कप-2026 का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा शहर में हुआ था। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में नौ और महिला वर्ग में आठ देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय पुरुष टीम में मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी, भोपाल के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई और टीम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला टीम में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर की चार खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया और टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में टाइगर की दस्तक से दहशत: मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती के सामने आया बाघ, महिला के शोर मचाते ही भागा

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में आयुष रजक (जबलपुर), अंश बहुत्रा (नर्मदापुरम), करन गौतम (उमरिया), अवि माणिपुरी (भोपाल), सिद्धार्थ बेन (जबलपुर) और गाजी खान (नर्मदापुरम) शामिल हैं। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में नौसीन नाज (सिवनी), महक परिहार, स्नेहा दावड़े (बड़वानी) और नम्मी गीताश्री शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव की दो टूक,  केवल आंकड़ों से नहीं, जमीनी काम से दिखे परिणाम

नौसीन बनीं टॉप स्कोरर, आयुष को मिला बेस्ट गोलकीपर अवार्ड
मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी नौसीन नाज ने पूरे टूर्नामेंट में 12 गोल कर 'टॉप स्कोरर' बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी आयुष रजक को शानदार प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट गोलकीपर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed