पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM to gift 629 development projects worth ₹494.16 crore to Seoni; will attend the state-level Paddy Festiv

MP: सीएम सिवनी को देंगे 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात, राज्य स्तरीय धान महोत्सव में होंगे शामिल

Wed, 01 Jul 2026 06:38 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 01 Jul 2026 06:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे 494.16 करोड़ रुपये के 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे और कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि भी जारी करेंगे।

विज्ञापन
MP: CM to gift 629 development projects worth ₹494.16 crore to Seoni; will attend the state-level Paddy Festiv
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्रीअन्न (मिलेट) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। किसानों को यह राशि 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दी जाएगी, जिससे श्रीअन्न उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जाति प्रमाण पत्र मामले में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को नोटिस, 6 जुलाई को छानबीन समिति ने किया तलब
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद भारती पारधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। धान महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से थीम आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक बगीचों, कस्टम हायरिंग सेंटर, जीआई टैग प्राप्त उत्पादों, मिलेट्स, पीएमएफएमई उत्पादों, आम की विभिन्न किस्मों, स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तशिल्प एवं मिट्टी कला उत्पादों, लघु वनोपज, स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों, पोषण आहार, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड, कृषिका ऐप तथा किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी परिसर में आमजन के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: स्मार्ट सिटी ने उजाड़ीं 140 दुकानें, नई देने का वादा छह साल से अधूरा, दर-दर भटक रहे व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed