पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Skin donation awareness poster competition held at GMC on Doctors' Day; message of skin donation

Bhopal News: डॉक्टर्स डे पर जीएमसी में त्वचा दान जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता, स्किन डोनेशन का दिया संदेश

Wed, 01 Jul 2026 11:45 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 01 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

डाक्टर्स डे के अवसर पर गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल में त्वचा दान जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्किन डोनेशन के महत्व और गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के उपचार में इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। 

विज्ञापन
Bhopal News: Skin donation awareness poster competition held at GMC on Doctors' Day; message of skin donation
जीएमसी में डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टर्स डे के अवसर पर गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हमीदिया अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने "त्वचा दान–जागरूकता बढ़ाएं, जीवन बचाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में त्वचा दान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को स्वैच्छिक त्वचा दान के लिए प्रेरित करना और गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के उपचार में इसकी अहम भूमिका से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अरुण भटनागर तथा स्किन बैंक के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. आनंद गौतम के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक! सीएम हेल्पलाइन में तीन माह से ज्यादा समय से अटकीं 1.77 लाख शिकायतें
विज्ञापन


इस अवसर पर गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन प्रो. डॉ. कविता एन. सिंह और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि त्वचा दान गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने समाज में इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और प्रतिभागियों की रचनात्मक सोच एवं प्रयासों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में एमबीबीएस और पीजी विद्यार्थियों, इंटर्न्स, सीनियर रेजिडेंट्स, संकाय सदस्यों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने त्वचा दान के महत्व, स्किन बैंक की भूमिका, इससे जुड़ी भ्रांतियों और सही तथ्यों को आकर्षक एवं संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: नौ साल बाद दो लाख कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ, कानूनी राय के बाद मोहन सरकार ने शुरू की तैयारी

पोस्टरों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने मौलिकता, वैज्ञानिक तथ्यों की सटीकता, रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार पोस्टर प्रदर्शनी को विद्यार्थियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और आम लोगों ने भी काफी सराहा। इससे त्वचा दान और स्किन बैंक की उपयोगिता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। कार्यक्रम के अंत में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, संकाय सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें-  MP: सीएम सिवनी को देंगे 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात, राज्य स्तरीय धान महोत्सव में होंगे शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed