सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Alert of heavy rain in 12 districts including Bhopal, there may be heavy rain in 11 districts including Jabalpur-Sagar

MP Weather Today: भोपाल समेत 12 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, जबलपुर-सागर समेत 11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन में 55.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। खरगोन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। खरगोन में 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Alert of heavy rain in 12 districts including Bhopal, there may be heavy rain in 11 districts including Jabalpur-Sagar
एमपी मौसम आज: शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में फिर मामूली उछाल आया है। दिन का तापमान 40 डिग्री के नजदीक तो रात का तापमान 29 डिग्री के पास दर्ज किया गया। खरगोन का रात का पारा चौंकाने वाला दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक खरगोन पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, ग्वालियर एवं चंबव संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। उदयपुरा में 14, गढ़ाकोटा में 12, सिलवानी में 11, हर्राई में 8, नारायणगंज, सोहागपुर, बाड़ी, नटेरन में 7, वेंकटनगर, सुलतानपुर, रायसेन में 6, विदिशा, घोड़ाडोंगरी, बरेली, ग्यारसपुर, नेपानगर, सिहोरा, अशोकनगर, शहडोल, सीहोर, राहतगढ़, गोहपरू, शाहनगर, मझौली में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं यलो अलर्ट के मुताबिक अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर एवं दमोह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में तथा सतना जिले में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 

मौसम विभाग की मानें तो तीन वेदर सिस्टम मप्र के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात एक्टिव है। मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, पेंड्रा रोड, कलिंगपट्नम होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण ओडिशा एवं उत्तरी आंध्रा तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इन तीन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार-रविवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में गरज–चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन का पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे गर्म ग्वालियर रहा। यहां दिन का तापमान 39.3 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 28.8 डिग्री बना रहा। वहीं रायसेन में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। रायसेन में 55.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। खरगोन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। खरगोन में 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed