{"_id":"641441c8e7c9659fe3026d33","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-ossibility-of-thunderstorm-with-hailstorm-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: 18 जिलों के लिए ऑरेंज तो 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: 18 जिलों के लिए ऑरेंज तो 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की आशंका
Fri, 17 Mar 2023 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 04:02 PM IST
सार
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली है। अभी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट भी दिया गया है। हवाओं में नमी होने से बादल बने हुए हैं। दिन का तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा है तो रात का पारा भी 21 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले 24 घंटों में 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, सागर, भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। नटेरन में 3, गंजबासौदा में 2, नगौद, सागर, पठारी, गुलाबगंज में 1 सेमी तक पानी गिरा है। सागर में 8.2, भोपाल शहर में 2.7, सतना में 2.2, रतलाम में 1.8 मिमी तक बारिश हुई है। इसके अलावा ग्वालियर, बैतूल, खजुराहो, जबलपुर, मलाजखंड में भी बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान ग्वालियर, शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे हैं। न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग में तेजी से गिरे हैं, शेष जिलों में खास परिवर्तन नहीं हुआ।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि ग्वालियर, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, भोपाल, उज्जैन, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किए हैं। ऑरेज अलर्ट के मुताबिक भोपाल, उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में तथा धार, इंदौर, दतिया, ग्वालियर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, सागर, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, सिवनी, कटनी जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि एवं वज्रपात हो सकता है। हवा की गति भी 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। यलो अलर्ट बता रहा है कि रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, खंडवा, बुरहानपुर, पन्ना जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। दिन का पारा कहीं तो साढ़े छह डिग्री तक लुढ़का है। प्रदेश में 36 डिग्री के भीतर पारा रहा। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 35.8, रतलाम में 35.2, राजगढ़ में 35, नर्मदापुरम में 33.3, उज्जैन-खजुराहो-सिवनी में 33.2, भोपाल में 33.1, दमोह में 33 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे गर्म रात दमोह की रही। दमोह में 21.5, सीधी में 20.2, इंदौर में 20 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में तेजी से पारा गिरा है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में एक्टिव है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है।