सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 155 SAS officers transferred; several departments also released lists late at night; discussion on ex

MP News: 155 एसएएस के ट्रांसफर, कई विभागों ने भी देर रात निकाली लिस्ट; आज कैबिनेट में तारीख बढ़ाने पर चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 16 Jun 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में तबादलों की तय समय-सीमा 15 जून को समाप्त हो गई, लेकिन कई विभागों में प्रक्रिया देर रात तक जारी रही। अब कुछ विभागों की तैयारी अधूरी रहने के कारण कैबिनेट में समय-सीमा बढ़ाने की मांग उठ सकती है।
 

MP News: 155 SAS officers transferred; several departments also released lists late at night; discussion on ex
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए निर्धारित 15 जून की समय-सीमा समाप्त हो गई है। 155 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों के साथ कई विभागों ने देररात ट्रासंफर लिस्ट जारी की।  कुछ जगह लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। ऐसे में आज कैबिनेट में मंत्री तारीख बढ़ाने की मांग कर सकते है। हालांकि मुख्यमंत्री ने पहले ही संकेत दिए है कि 15 जून के बाद तारीख नहीं बदलेंगी। इस पर निर्णय मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में लग सकता है। 


ये भी पढ़ें-  MP News:  तीन संतान के आधार पर हटाए गए सब-रजिस्ट्रार को मिली राहत, सेवा समाप्ति आदेश पर शासन ने लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने 1 जून से 15 जून तक स्थानांतरण की अनुमति दी थी। हालांकि, इस अवधि में केवल कुछ विभाग ही प्रक्रिया पूरी कर सके। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात 155 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। वहीं, राज्य विभाग ने तहसीलदार/ नायब तहसीलदार के साथ ही 723 पटवारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। स्वास्थ्य विभाग ने 329 स्टॉफ नर्स समेत अन्य पदों पर आदेश जारी किए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, परिवहन, जल संसाधन समेत अन्य कई विभागों ने सूची जारी की। सोमवार देररात तक 10 से 15 हजार कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि कुछ विभागों में अभी भी पूरी सूची नहीं बन पाई। ऐसे में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में मंत्री तारीख आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री से मांग कर सकते है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लोकायुक्त की जांच शाखा पर RTI से छूट खत्म, मध्य प्रदेश सरकार को झटका

 बता दें कि 20 मई को हुई कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को आदेश जारी कर सभी विभागों को 15 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने भी कई अवसरों पर स्पष्ट किया था कि समय-सीमा बढ़ाने का कोई विचार नहीं है और विभागों को निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करना चाहिए। वहीं, तबादलों की अंतिम तिथि होने के कारण सोमवार को कई मंत्री अपने-अपने विभागों में सक्रिय रहे। अधिकारी दिनभर तबादला सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने में जुटे रहे। कई विभागों में देर रात तक स्थानांतरण संबंधी कवायद चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed