फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 5,017 crore Ujjain-Jawra four-lane road to be laid, Malwa connectivity will be strong

MP News: एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम यादव शुक्रवार को करेंगे  5 017 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

Thu, 09 Jul 2026 08:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन करेंगे, जिससे मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: 5,017 crore Ujjain-Jawra four-lane road to be laid, Malwa connectivity will be strong
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को 5,017 करोड़ रुपये की लागत वाली उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। करीब 98.73 किलोमीटर लंबी यह सड़क बनने से उज्जैन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे मालवा क्षेत्र में यातायात, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा बनाई जाएगी और इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फोरलेन सड़क उज्जैन दक्षिण, घट्टिया, नागदा-खाचरौद, आलोट और जावरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इससे करीब 35 लाख लोगों और 62 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में ढोल पिटवाने पर विवाद, अफसर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर भी महत्वपूर्ण है। राजस्थान, गुजरात और देश के अन्य राज्यों से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही इंदौर, भोपाल और पूरे मालवा क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। परियोजना के तहत 98.73 किलोमीटर फोरलेन सड़क के अलावा 3 रेल ओवरब्रिज, 9 बड़े पुल, 26 मध्यम पुल और 417 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। जावरा बायपास पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से महू-नीमच फोरलेन तक दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 40 लंबे रूटों पर शुरू होगी सरकारी बस सेवा, मोबाइल ऐप पर मिलेगी हर 10 सेकंड की लोकेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सड़क बनने से किसानों को अपनी फसल मंडियों तक जल्दी पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। उद्योगों, लॉजिस्टिक्स और नए निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी और सड़क सुरक्षा में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना प्रदेश की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है, जो मालवा क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed