सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ₹758 crore approved for 22 km long four-lane Itarsi-Betul section, CM expresses gratitude to Gadkari

MP News: इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 KM लंबे फोर लेन के लिए 758 करोड़ स्वीकृत, सीएम ने गडकरी का जताया आभार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 04 Apr 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल-नागपुर के बीच इटारसी-बैतूल सेक्शन के बीच  22 किमी लंबे टाइगर कॉरिडोर का जल्द ही निर्माण शुरू होगा। केंद्र सरकार ने फोर लेन के लिए 758 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का अभार जताया है। 
 

MP News: ₹758 crore approved for 22 km long four-lane Itarsi-Betul section, CM expresses gratitude to Gadkari
बैतूल-इटारसी सेक्शन में टाइगर कॉरिडोर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाने के लिए 758 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसके निर्माण से भोपाल-नागपुर आने-जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी इस सेक्शन में टू लेन में कई बार दुर्घटना होने पर लंबा जाम लग जाता है। अब केंद्र सरकार की पहल से हजारों लोगों का ना सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी होगा। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में मौसम का डबल अटैक,ओले-आंधी के बीच गिरी पारा,बिजली गिरने से 4 मौत, 45 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस टाइगर कॉरिडोर को फोर लेन बनाने के लिए मंजूरी प्रदान के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का अभिनंदन कर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस सेक्शन में फोर लेन निर्माण के लिए मंजूरी देने से अब यहां विकास की नई बयार बहेगी। केन्द्र सरकार का यह निर्णय इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदल देगा। फोर लेन से यात्री वाहनों और मालवाहकों की तेज आवाजाही के साथ-साथ अब यहां नागरिक सेवाओं, सुविधाओं की सुलभ पहुंच सहित क्षेत्रीय विकास भी चार गुना स्पीड से आगे बढ़ेगा। फोर लेन की मंजूरी वाला यह पूरा क्षेत्र खेती-किसानी का एक बड़ा केंद्र है। यहां कोयला, तांबा, ग्रेफाइट और सीसा-जस्ता जैसे प्राकृतिक खनिज संसाधन भी भरपूर मात्रा में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला कांग्रेस में नई टीम, संतुलन और सियासी संदेश, 66 पदाधिकारी घोषित, रूपाली शर्मा को महासचिव बनाया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  गडकरी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बताया कि इस सेक्शन को फोर लेन बनाने से पूरे क्षेत्र में माल ढुलाई में लगने वाला समय कम होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। साथ ही किसानों के लिए बाज़ारों और मंडियों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। इस परियोजना में जानवरों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के लिए 11 विशेष अंडरपास और ओवरपास बनाए जाएंगे, जिससे आस-पास के वन्य जीव इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में बेहद कमी आएगी। बाकी बचे 22 किमी के इस हिस्से को अपग्रेड करने के साथ ही, पूरा ग्वालियर-बैतूल कॉरिडोर एक फोर लेन वाला हाई-वे बन जाएगा। 

ये भी पढ़ें- MP Board: भोपाल में रिजल्ट से पहले छात्रों में जागी भक्ति,पास करा दो भगवान की पर्चियां दान पेटी में डाल रहे

इससे यात्रा का समय कम होगा, पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और माधव नेशनल पार्क, रातापानी और सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में इको-टूरिज़्म को भी बढ़ावा मिलेगा।यह नेशनल हाई-वे बैतूल से आगे नागपुर को सीधे कनेक्ट करते हुए नार्थ को साऊथ से जोड़ने में भी सहायक है। इस सेक्शन में फोर लेन बनने से नार्थ की साऊथ स्टेट्स से रोड़ कनेक्टिविटी और भी सुगम, सरल और सुविधाजनक हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed