फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP state executive committee meeting scheduled for Orchha postponed; new date to be announced soon.

MP News: ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टली, नई तारीख जल्द होगी घोषित

Thu, 09 Jul 2026 09:27 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 09 Jul 2026 09:27 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक फिलहाल टाल दी है। 18-19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित बैठक अब नई तारीख पर होगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
MP News: BJP state executive committee meeting scheduled for Orchha postponed; new date to be announced soon.
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टल गई हैं। पहले यह बैठक 18 और 19 जुलाई को राम राजा की नगरी ओरछा में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। पार्टी जल्द ही बैठक की नई तारीखों की घोषणा करेगी। जानकारी के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव की व्यस्तता और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए बैठक की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। फिलहाल संगठन का पूरा फोकस दतिया उपचुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर है। साथ ही विधानसभा सत्र में सरकार और संगठन की व्यस्तताओं को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में ढोल पिटवाने पर विवाद, अफसर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


हालांकि बैठक की तारीख टाली गई है, लेकिन आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं होगा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राम राजा की नगरी ओरछा में ही आयोजित की जाएगी। नई तारीखों का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है। इस बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, राजनीतिक प्रस्तावों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व उपचुनाव और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके बाद कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed