फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav to distribute incentive amounts and land allotment letters to entrepre

MP News: 'समृद्ध MSME-विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम आज, सीएम मोहन यादव देंगे उद्योग और रोजगार को नई उड़ान

Sun, 14 Jun 2026 06:05 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 14 Jun 2026 06:05 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में "समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर उद्यमियों, स्टार्टअप्स और युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav to distribute incentive amounts and land allotment letters to entrepre
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में औद्योगिक विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को नई गति देने के उद्देश्य से रविवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में  कार्यक्रम आयोजित होगा। "समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न जिलों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों और हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एम्स भोपाल की घोर लापरवाहीः मासूम को लगा दिया फॉर्मेलिन इंजेक्शन, मौत के बाद दो नर्सों पर FIR की गई दर्ज
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति के अंतर्गत स्वीकृत लाभ तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को विभिन्न हितलाभ भी प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की विशेषता मुख्यमंत्री और उद्यमियों के बीच सीधा संवाद होगा। विभिन्न जिलों से आए उद्यमी और स्टार्टअप प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे तथा राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों से मिले लाभों की जानकारी देंगे। साथ ही वे उद्यमिता को और अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में पटवारियों के अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी, ऑनलाइन होंगे आवेदन

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप कार्यक्रम में प्रदेश में औद्योगिक निवेश, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे। वहीं प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेंद्र सिंह विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डालेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि एमएसएमई क्षेत्र प्रदेश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। नई औद्योगिक और निवेशोन्मुखी नीतियों के कारण प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे युवाओं, महिलाओं और प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- MP News: लाड़ली बहनों को कल मिलेगा तोहफा, सीएम मोहन यादव केसली से जारी करेंगे 1500 रुपए की 37वीं किश्त

कार्यक्रम में उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, बैंकिंग संस्थानों के अधिकारी, निवेशक, स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी और विभिन्न जिलों से आए हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है। इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed