सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Secretary Anurag Jain said, "I have become the Chief Complaint Officer"; Rastogi said, "The sit

MP News: मैं चीफ कंप्लेंट ऑफिसर बन गया हूं; सीएस जैन के सामने दीपाली रस्तोगी बोलीं- जमीनी स्थिति बहुत अलग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 08 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विभागों को 15 अप्रैल तक कार्ययोजना देने और सीएम हेल्पलाइन मामलों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए हैं। बैठक में जमीन विवाद को लेकर भी चर्चा हुई, जहां अधिकारियों के बीच जमीनी हकीकत और सिस्टम को लेकर मतभेद भी सामने आए। वहीं, सीएस अनुराग जैन ने कहा कि मैं चीफ कंप्लेंट ऑफिसर बन गया हूं। 

MP News: Chief Secretary Anurag Jain said, "I have become the Chief Complaint Officer"; Rastogi said, "The sit
सीएस अनुराग जैन ने मंत्रालय में ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को मंत्रालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी से जुड़े मामलों पर विशेषज्ञ ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा से अधिक लंबित प्रकरणों की हर सप्ताह समीक्षा की जाए और सैंपल जांच के जरिए उनकी गुणवत्ता भी परखी जाए, ताकि नागरिकों को संतोषजनक समाधान मिल सके। बैठक में अनौपचारिक चर्चा में राजस्व और वन विभाग की समस्या को लेकर चर्चा हुई। बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि उद्योगों को जमीन आवंटन के बाद भी निर्माण के समय वन विभाग की आपत्तियों से काम अटक जाता है। इस पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने माना कि विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। वह चीफ कंप्लेंट ऑफिसर बन गए हैं। गांव में वन और राजस्व भूमि को लेकर समस्या की बात कही गई। इस पर एसीएस संजय शुक्ला ने कहा कि गांव में वन और राजस्व को लेकर जमीन अब तक स्पष्ट नहीं है। इसी के चलते विवाद बन रहे है। इस पर एसीएस अशोक वर्णवाल ने कहा कि वन विभाग की जमीन पोर्टल पर है। वहीं, पंचायत विभाग की एसीएस दीपाली रस्तोगी ने कहा कि अधिकारियों के स्तर पर जो जानकारी सामने आ रही है, वह जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जमीन के रिकॉर्ड तक पहुंचना अभी भी मुश्किल है और गांवों में राजस्व व वन भूमि की स्पष्ट स्थिति नहीं है। कई जगहों पर माप में अंतर भी सामने आता है, जिससे विवाद बढ़ते हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में कल से गेहूं खरीदी शुरू, कॉल सेंटर से होगी मॉनीटरिंग, सीएम ने बेहतर सुविधाओं के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल तक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश 
इससे पहले बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी विस्तृत कार्ययोजना और लक्ष्य 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्राथमिकताओं को प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। मुख्य सचिव ने विभागों से पिछले ढाई वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का ब्यौरा एक सप्ताह के भीतर देने को कहा। साथ ही, 1947 से पहले बने पुराने कानूनों में संशोधन या निरसन की प्रक्रिया को 31 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें मंत्रिपरिषद में प्रस्तुत किया जा सके।

ये भी पढ़ें- MP News: पेट्रोलियम पदार्थों की समीक्षा, PNG नहीं लेने पर 3 माह में कट सकता है LPG कनेक्शन

ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव की योजना बनाएं 
बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सफल महिलाओं की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान, पेयजल व्यवस्था और गर्मी से जुड़े प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और नए हैंडपंप खनन के लिए शीघ्र एसओपी जारी करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए योजना बनाने, थाना स्तर पर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी एकत्र करने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही एमपी ई-सेवा पोर्टल को और सरल बनाने, कैबिनेट निर्णयों के पालन और न्यायालयीन मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: मेट्रो की अंडरग्राउंड खुदाई से खतरे में इमारतें,बिना नोटिस दहशत में लोग, जर्जर होटल ढहने का खतरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed