सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav honored the brave soldiers of the state, awarded them gallantry, distinguished service a

MP News: सीएम डॉ. यादव ने किया प्रदेश के जाबांजों का सम्मान, वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय पदक प्रदान किए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Aug 2025 06:29 PM IST
सार

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस, जेल और होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त है, जो असाधारण साहस, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया जाता है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav honored the brave soldiers of the state, awarded them gallantry, distinguished service a
सीएम डॉ. यादव पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भोपाल में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस, जेल और होमगार्ड के उन अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कर्तव्यक्षेत्र में असाधारण साहस, वीरता और विशिष्ट सेवा का परिचय दिया। समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए।
Trending Videos


नक्सलियों से साहसिक मुठभेड़
21-22 अप्रैल 2023 की रात बालाघाट जिले के कांदला गांव में पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ के नेतृत्व में टीम ने नक्सलियों से मुठभेड़ में दो दुर्दांत माओवादियों को मार गिराया। इन पर 28 लाख रुपये का इनाम था और उनसे दो राइफल बरामद हुईं। इस अभियान में वीरता पदक  तत्कालीन एसपी बालाघाट और वर्तमान एसपी मुरैना समीर सौरभ को, पुलिस अधीक्षक अनूनपुर मोतीउर्रहमान, निरीक्षक हॉकफोर्स आशीष शर्मा, निरीक्षक हॉकफोर्स मोहनलाल मरावी, निरीक्षक हॉकफोर्स राजेश धुर्वे को दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


49 लाख के इनामी का खात्मा
वहीं, 30 नवंबर 2022 को बालाघाट के सुकतहार वन क्षेत्र में कमांडेंट हॉकफोर्स पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में 49 लाख रुपये के इनामी दो नक्सली ढेर किए गए। तत्कालीन कमांडेंट, वर्तमान एसपी देवास पुनीत गेहलोद को वीरता पदक मिला।  3 दिसंबर 2020 की रात रतलाम के मिंटाउन कॉलोनी में 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी दिलीप सिंह देवल को आमने-सामने की मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस अभियान में कार्यवाहक निरीक्षक मोहम्मद अयूब खान (रतलाम) को वीरता पदक प्रदान किया गया।

14 लाख के इनामी का सफाया
14 दिसंबर 2023 को बालाघाट जिले में हुई मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के इनामी चैतू को मार गिराया गया। उसके पास से राइफलें बरामद हुईं। वीरता पदक पाने वाले अधिकारी  में निरीक्षक हॉकफोर्स नामदेव शर्मा, निरीक्षक हॉकफोर्स अरुण मिश्रा, निरीक्षक हॉकफोर्स अतुल कुमार शुक्ला को दिया गया। वहीं,  18 दिसंबर 2022 को बालाघाट जिले के हारातोला गांव में 12 लाख रुपये के इनामी दो नक्सली मारे गए। वीरता पदक से सम्मानित अधिकारी  में निरीक्षक हॉकफोर्स आशीष शर्मा और निरीक्षक हॉकफोर्स हनुमंत टेकाम शामिल हैं। 

इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
चंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वि.स.बल. पुलिस मुख्यालय भोपाल मकरन्द देऊस्कर महानिरीक्षक (कार्मिक) बी.एस.एफ. मुख्यालय नई दिल्ली, राजेश कुमार हिंगणकर पुलिस महानिरीक्षक/ओ.एस.डी. टू सी.एम. मध्यप्रदेश (सेवानिवृत्त), अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक जोन ग्वालियर, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक सागर, रामाधार भारद्वाज पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू जबलपुर (सेवानिवृत्त), वीर विक्रम सिंह सेंगर, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) रेडियो जोन, उज्जैन और नवाब खान मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक स्टेनो प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।

इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (जेल)
एलिक जेण्डर प्रहरी केन्द्रीय जेल जबलपुर, भगवान दास बैण्डवाल, उप निरीक्षक होमगार्ड डिवीजनल कार्यालय, उज्जैन और सुनील कुमार गर्ग डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस जबलपुर को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (पुलिस)
रुचि वर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, बीरेन्द्र कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल,पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल, राजेश कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक पी.आर.टी.एस. इंदौर, विनीत कपूर उप पुलिस महानिरीक्षक/पी.एस.ओ. टू डीजीपी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, विक्रांत मुराब सहायक पुलिस महानिरीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर,योगेश्वर शर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर, विनय प्रकाश पॉल सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) नगरीय पुलिस भोपाल, महावीर सिंह मुजाल्दे जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल, राकेश खाखा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम, इरमीन शाह सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, मानवेन्द्र सिंह कुशवाह उप सेनानी 2री वाहिनी उच्च न्यायालय सुरक्षा ग्वालियर,रवि कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल,ऋतुराज गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल,प्रवीण नारायण बघेल उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. मुख्यालय भोपाल,संजय कुमार दुबे उप पुलिस अधीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय भोपाल, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, दीपिका शिंदे कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन, मनोज कुमार शर्मा कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज बैस कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) डाटा सेंटर डॉयल-100 भोपाल, सुरेश कुमार बाजनघाटे निरीक्षक / स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालाघाट, शैलेन्द्र सिंह राजपूत निरीक्षक 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर, पंकज कुमार राजवैद्य निरीक्षक / स्टेनो राज्य सायबर मुख्यालय भोपाल, योगेश कुमार शर्मा निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, राजकुमार तिवारी उप निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, सतीश माण्डिया उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, देव बहादुर सिंह परिहार उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, होशियार सिंह ठाकुर कार्यवाहक उप निरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल और ए. जानकी राव आरक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्राप्त हुआ।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (जेल)
सुश्री भारती राठौर सहायक ग्रेड-2 जेल मुख्यालय भोपाल, राजरूप सिंह मार्को मुख्य प्रहरी उप जेल लखनादौन, लोकेश उदे प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, विमल कुमार सिंह प्रहरी केन्द्रीय जेल, भोपाल (सेवानिवृत्त)और कैलाश कर्मा प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन को सराहनीय सेवा पदक प्राप्त हुआ।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा)
चन्दर सिंह चन्देरिया सहायक उप निरीक्षक होमगार्ड सीहोर,  श्याम सिंह राजपूत स्वयंसेवी सैनिक क्रमांक-01 होमगार्ड नर्मदापुरम, मोहन लाल शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड शाजापुर और संजीव कुमार शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड भोपाल को सराहनीय सेवा के लिये पदक मिला। किशोर कुमार अरने कार्यवाहक उप निरीक्षक इंदौर को जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed