{"_id":"6a7b4015530f26c0610943dc","slug":"mp-news-cm-to-hoist-the-flag-in-bhopal-on-august-15-find-out-which-ministers-will-hoist-the-tricolour-and-wh-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 15 अगस्त को सीएम भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, जानें कौन कौन मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 15 अगस्त को सीएम भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, जानें कौन कौन मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा
Tue, 11 Aug 2026 09:00 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों और राज्यमंत्रियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मंत्री अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
विज्ञापन
तिरंगा झंडा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त को मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्री अपने-अपने निर्धारित जिलों में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट इंदौर, एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में राजा भोज नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप शुरू, 12 राज्यों के सेलर शामिल
राज्यमंत्रियों को भी जिलों की जिम्मेदारी
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों में कृष्णा गौर को टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, गौतम टेटवाल को उज्जैन, लक्ष्मण पटेल को विदिशा और नारायण सिंह पंवार को राजगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। सरकार के आदेश के मुताबिक सभी निर्धारित स्थानों पर मंत्री और बाकी जगह कलेक्टर ध्वजारोहण के बाद बधाई संदेश का वाचन करेंगे। इस तरह प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय स्वरूप में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल-विदिशा मार्ग अब होगा फोरलेन, कैबिनेट ने 1,757 करोड़ मंजूर किए, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 44,515 करोड़