सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav says a cabinet meeting will be held soon to secure national recognition for Jagdishpur Fort.

MP News: सीएम यादव बोले- जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने जल्द होगी कैबिनेट बैठक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 16 Jun 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए वहां जल्द कैबिनेट बैठक आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने संस्कृति संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और प्रदेश के कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

MP News: CM Yadav says a cabinet meeting will be held soon to secure national recognition for Jagdishpur Fort.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उसके गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए यहां जल्द ही राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री  संस्कृति विभाग बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों, समाजसेवियों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले पद्म पुरस्कार प्रस्तावों पर संस्कृति विभाग भी अपनी अनुशंसा दे। साथ ही सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए एक स्थायी योजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश में जन्मे या यहां से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले कलाकारों और गायकों की जानकारी एकत्र की जाए तथा उन्हें प्रदेश में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाए। इससे मध्यप्रदेश की कला और सांस्कृतिक विविधता को नई पहचान मिलेगी। 


ये भी पढ़ें-  आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: चार राज्यों में फैलाई जा रही थी स्लीपर सेल की जड़ें, अब तक 3 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि गांव, कस्बों और शहरों में आयोजित कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के नाम से अलग अकादमी बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा वीर रस के प्रतीक आल्हा-ऊदल की स्मृति में विशेष आयोजन करने को कहा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लोकायुक्त की जांच शाखा पर RTI से छूट खत्म, मध्य प्रदेश सरकार को झटका

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर स्थित प्रसिद्ध मंदिरों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया जाए। डॉ. यादव ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में समाज की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार इस दिशा में समन्वित प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed