सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav says the Bharatiya Janata Party will create history in 2028, driven by its trained cadres.

MP News: सीएम यादव बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के दम पर 2028 में भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 16 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर 2028 के विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और प्रशिक्षण अभियान भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम है।

MP News: CM Yadav says the Bharatiya Janata Party will create history in 2028, driven by its trained cadres.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतकर नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और संगठन द्वारा चलाया जा रहा प्रशिक्षण अभियान भविष्य की राजनीतिक सफलता का मजबूत आधार बनेगा। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्गों की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के लगभग 80 प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अस्थिरता के बावजूद भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। 


ये भी पढ़ें-  NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। पार्टी में पद वंशवाद या परिवारवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने भाजपा की संकल्प शक्ति को सिद्ध किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: 24,200 करोड़ रुपये की सौगात, इंदौर मेट्रो से लेकर स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को मिली मंजूरी


बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी 1313 मंडलों और 62 संगठनात्मक जिलों में प्रशिक्षण वर्गों का सफल आयोजन कार्यकर्ता शक्ति और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब कार्यकर्ता उसमें मिली सीख को अपने व्यवहार, आचरण और कार्यशैली में उतारेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

ये भी पढ़ें-  स्कूल खुल गए शिक्षक सड़क पर: नियुक्ति के इंतजार में DPI के बाहर बैठे चयनित अभ्यर्थी, 1,895 स्कूल बिना गुरुजी

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों में मिली सीख कार्यकर्ताओं के दैनिक जीवन में दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। गुजरात के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने प्रशिक्षण वर्गों को संगठन की संरचना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वहीं पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल ने कहा कि सात राज्यों वाले क्षेत्र में मध्यप्रदेश का प्रशिक्षण अभियान सबसे बेहतर रहा है और इसकी राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed