सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress Holds Foot March in Bhopal Over Women's Reservation; Demands 33% Quota, Leaders Corner the G

MP News: महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का भोपाल में पैदल मार्च, 33% हिस्सेदारी की मांग,नेताओं ने सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 26 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में कांग्रेस ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर बड़ा पैदल मार्च निकाला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 33% आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे तुरंत लागू करने की मांग की।

MP News: Congress Holds Foot March in Bhopal Over Women's Reservation; Demands 33% Quota, Leaders Corner the G
कांग्रेस का भोपाल में पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर बड़ा पैदल मार्च निकाला। प्लेटिनम प्लाजा से शुरू होकर यह रैली रोशनपुरा चौराहे तक पहुंची, सेकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे रास्ते नारेबाजी और प्रदर्शन का माहौल बना रहा।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं तख्तियों के साथ उतरीं सड़क पर
इस मार्च की खास बात महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाएं ‘आधी आबादी का पूरा हक’ और ‘अभी लागू करो आरक्षण’ जैसे संदेश देती नजर आईं। कई महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं, जिससे आंदोलन की गंभीरता साफ दिखाई दी।

आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर जानबूझकर देरी की जा रही है। पार्टी का कहना है कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही बिना किसी बहाने के तुरंत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।

नेतृत्व में दिखी एकजुटता, कई बड़े नेता रहे मौजूद
पैदल मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मुद्दे को और मजबूती से उठाया।

कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक हक दिलाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और सिर्फ दिखावटी कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें-तपिश के बीच मौसम का यू-टर्न, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत; आगे कैसा रहेगा हाल?


आरक्षण देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका अधिकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प पेश करेगी। पटवारी ने कहा कि अब बहानों का समय खत्म हो चुका है और सरकार को तुरंत निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-एमपीपीएसी की प्रारंभिक परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर सख्त निगरानी; कई स्तर में सुरक्षा

न्यू मार्केट से होते हुए रोशनपुरा पहुंचा मार्च
यह पैदल मार्च न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे पहुंचा, जहां सभा के रूप में इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। महिला आरक्षण का मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा विषय बन चुका है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तेज हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed