सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress protests after Natarajan's nomination is rejected; effigies of the Chief Election Commission

MP News: नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का आंदोलन,प्रदेशभर में फूंके गए मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 15 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज हो गया है। युवा कांग्रेस ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, मंदसौर समेत सभी जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंककर विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की गई।

MP News: Congress protests after Natarajan's nomination is rejected; effigies of the Chief Election Commission
पीसीसी के सामने युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सोमवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के निर्देश पर प्रदेशभर में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। इस दौरान भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, मंदसौर समेत सभी जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले दहन किए गए। भोपाल में पीसीसी के बाहर आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के काफी कम कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि यहां पहले से पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रदेश निर्वाचन अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नामांकन निरस्त करने की कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है।
विज्ञापन


 घनघोरिया ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक निष्पक्षता खो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तकनीकी आधारों पर निरस्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश का हिस्सा है। घनघोरिया ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी



चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को एनएसयूआई विरोध प्रदर्शन करेगी, जबकि बुधवार को महिला कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कांग्रेस संगठन इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई बताते हुए प्रदेशभर में जनजागरण अभियान भी चला रहा है।

यह भी पढ़ें-चिलचिलाती धूप में अर्धनग्न होकर सड़क पर लेटे अभ्यर्थी,शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग,किया प्रदर्शन


लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताई
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक प्रत्याशी के नामांकन का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की रक्षा का मुद्दा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed