फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Crackdown on contractors negligent in development works; Minister Krishna Gaur orders blacklisting.

MP News: विकास कार्यों में लापरवाह ठेकेदारों पर सख्ती, मंत्री कृष्णा गौर ने दिए ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

Tue, 23 Jun 2026 07:23 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 23 Jun 2026 07:23 PM IST
सार

विकास कार्यों में देरी और लापरवाही पर मंत्री कृष्णा गौर ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।

विज्ञापन
MP News: Crackdown on contractors negligent in development works; Minister Krishna Gaur orders blacklisting.
मंत्री कृष्णा गौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब-तलब किया और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: स्कूल अपग्रेड होंगे, किसानों को मिलेगा शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के वर्कऑर्डर जारी हो चुके हैं, उनका शीघ्र भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: 'सत्ता व संपत्ति की लड़ाई चल रही है', जयराम रमेश का भाजपा पर बड़ा हमला; जमीन खरीद मामले पर गरमाई सियासत

गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को अगले तीन दिनों में पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाकर अमल में लाया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए कि विकास कार्य तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed